नई दिल्ली, मार्च 7। सीनियर सिटीजन न‍िवेश करने का मन बना रहे तो हमारी खबर पढ़ लें। निवेश के लि‍ए एफडी काफी पॉपुलर रहा है। एफडी पर कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। सीनियर सिटीजन अपनी सेविंग का कुछ हिस्सा फिक्स्ड डिपॉजिट में रखते हैं। इससे उन्हें अच्छी लिक्विडिटी के साथ ब्याज कमाने का मौका मिलता है। कई सारे ऐसे बैंक हैं जो उन्हें फिक्स्ड डिपॉजिट पर आम ब्याज की दरों के मुकाबले बेहतर ब्याज दे रहा है। आम नागरिक को एफडी पर 7% के रेट पर इंट्रस्ट मिलता है। तो वहीं सीनियर सिटीजन को 7.50% या 7.75% के रेट पर इंट्रस्ट मिलेगा। चल‍िए आपको बताते हैं कौन-सा बैंक सीनियर सिटीजन को 2 साल की अवधि वाली एफडी पर बेहतर इंट्रस्ट रेट दे रहा है।

Advertisement

एफडी पर ये बैंक दे रहे हैं बढ़‍िया ब्याज

एक्सिस बैंक
एक्सिस बैंक सिनीयर सिटीजन को 2 साल की अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.05% का ब्याज दे रहे हैं। इस बैंक में 10,000 रुपये के निवेश पर राशि बढ़कर 11276.03 रुपये हो जाएगी।

बंधन बैंक
बंधन बैंक में 2 साल की एफडी पर फिलहाल में 7% के रेट पर इंट्रस्ट दे रहा है। इसमें 10 हजार रुपये लगाने पर आपका पैसा बढ़कर 11488.82 रुपये हो जाएगा।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में सिनीयर सिटीजन को फिलहाल दो साल की एफडी पर 6.25% का इंट्रस्ट रेट मिल रहा है। इसमें 10,000 रुपये इन्वेस्ट करने पर राशि बढ़कर 11320.54 रुपये हो जाएगी।

इंडसइंड बैंक
इंडसइंड बैंक में 2 साल की अवधि वाली एफडी पर मौजूदा समय में 7% की दर से ब्याज मिल रहा है। इसमें 10,000 रुपये लगाने पर आपका पैसा बढ़कर 11488.82 रुपये हो जाता है।

आरबीएल बैंक
आरबीएल बैंक में दो साल की एफडी पर वर्तमान में 7 फीसदी की ब्याज दर मौजूद है। इसमें 10,000 रुपये का निवेश करने पर राशि बढ़कर 11488.82 रुपये हो जाएगी।

Advertisement
केनरा बैंक ने सीनियर सिटीजस को दिया तोहफा

हाल ही में केनरा बैंक ने अलग-अलग मैच्योरिटी वाले फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें 0.25 फीसदी तक बढ़ा दी हैं। इसका असर बैंक में एफडी कराने वाले ग्राहकों पर देखा जाएगा। केनरा बैंक की संशोधित दरें 1 मार्च, 2022 से लागू हो गई हैं। एक साल की अवधि के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दर को बढ़ाकर 5.1 फीसदी कर दिया गया है जबकि एक-दो साल के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर इसे 5 फीसदी से बढ़ाकर 5.15 फीसदी कर दिया गया है। जबक‍ि 2-3 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर 5.20 फीसदी और 3-5 साल के लिए जमा पर ब्याज दर 5.45 फीसदी कर दी गई है जो पहले 5.25 फीसदी थी। 5-10 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर अधिकतम 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी कर ब्याज दर को 5.5 फीसदी कर दिया गया है। वरिष्ठ नागरिकों यानी सीनियर सिटीजंस को सभी अवधि की मियादी जमाओं पर 0.50 फीसदी यानी आधा फीसदी अधिक ब्याज मिलेगा।

एसबीआई ने ये बदलाव किया

एसबीआई ने बीते दिनों एफडी की ब्याज दरों में बदलाव करते हुए दो से तीन साल की अवधि के लिए एफडी पर ब्याज दरों को बढ़ाकर 5.20 फीसदी कर दिया गया था। 2 से 5 साल की एफडी जमा अवधि पर दरों को बढ़ाकर 5.45 फीसदी किया गया था। वहीं, 5 से 10 साल की अवधि वाली एफडी जमा के लिए, ब्याज दरों को संशोधित कर 5.50 फीसदी कर दिया गया था। एसबीआई की ओर से संशोधित ब्याज दरें 2 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर लागू हैं।