नयी दिल्ली। क्या आप जानते हैं दुनिया के सबसे अमीर देश कौन से हैं? साथ ही इनमें भारत का नंबर का कौन सा है? क्रेडिट सुइस की 2019 की वैश्विक धन रिपोर्ट बताती है कि दुनिया में कुल पैसा 360.6 लाख करोड़ डॉलर है। इनमें 30 फीसदी पैसा अकेले दुनिया के एक देश के पास है और वो देश है अमेरिका। अमेरिका दुनिया के कुल पैसों में 30 फीसदी के साथ विश्व का सबसे अमीर देश है। यहां हम आपको बता रहे हैं दुनिया के 10 सबसे अमीर देशों की लिस्ट। ध्यान रहे कि यहां संपत्ति कुल वित्तीय संपत्तियों को जोड़ कर उसमें से कर्ज घटा कर बतायी गयी है। तो आइये जानते हैं दुनिया के सबसे अमीर देशों के नाम। साथ ही यह भी कि भारत कहां है।
दुनिया के सबसे अमीर देशों की सूची में अमेरिका पहले नंबर पर है। अमेरिका की कुल संपत्ति 106 लाख करोड़ डॉलर है।
दुनिया के सबसे अमीर देशों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है चीन। चीन की कुल संपत्ति 63.8 लाख करोड़ डॉलर है।
दुनिया के सबसे अमीर देशों की सूची में जापान तीसरे नंबर पर है। जापान की कुल संपत्ति 25 लाख करोड़ डॉलर है।
दुनिया के सबसे अमीर देशों की सूची में जर्मनी चौथे नंबर पर है। जर्मनी की कुल संपत्ति 14.7 लाख करोड़ डॉलर है।
दुनिया के सबसे अमीर देशों की सूची में यूनाइटेड किंगडम पांचवे नंबर पर है। यूनाइटेड किंगडम की कुल संपत्ति 14.3 लाख करोड़ डॉलर है।
दुनिया के सबसे अमीर देशों की सूची में भारत छठे नंबर पर है। भारत के पास कुल संपत्ति 12.6 लाख करोड़ डॉलर की संपत्ति है।
दुनिया के सबसे अमीर देशों की सूची में कनाडा सातवे नंबर पर है। कनाडा की कुल संपत्ति 8.6 लाख करोड़ डॉलर है।
दुनिया के सबसे अमीर देशों की सूची में साउथ कोरिया आठवे नंबर पर है। साउथ कोरिया की कुल संपत्ति 7.3 लाख करोड़ डॉलर है।
दुनिया के सबसे अमीर देशों की सूची में ऑस्ट्रेलिया नवे नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया की कुल संपत्ति 7.2 लाख करोड़ डॉलर है।
दुनिया के सबसे अमीर देशों की सूची में स्विट्जरलैंड दसवे नंबर पर है। स्विट्जरलैंड की कुल संपत्ति 3.9 लाख करोड़ डॉलर है।
यह भी पढ़ें - ये हैं भारत के टॉप 10 अमीर व्यक्ति, मुकेश अंबानी का है पहला नंबर
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान