नई द‍िल्‍ली: सभी टेलीकॉम कंपनियों में अपने ग्राहकों को बेस्ट प्लान उपलब्ध कराने की होड़ लगी रहती है। कंपनियां यूजर्स को लुभाने के ल‍िए कई प्लान ऑफर करती हैं। रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन यूजर्स को कम कीमत में बेस्ट प्लान ऑफर करने में लगी हैं। Airtel-Jio-Vi : 500 रु से कम में के इन प्रीपेड प्लान में म‍िलेगा सबसे ज्यादा फायदा ये भी पढ़ें

Advertisement

वर्क फॉम होम और आज के इंटरेंट की जरुरतों के बीच यूजर्स के ल‍िए लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाले प्लान्स की भी मांग बढ़ी है। दरअसल होता ये है कि लंबी वैलिडिटी वाले प्लान में यूजर्स को बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने की समस्या के छुटकारा मिल जाता है। तो चल‍िए जानते हैं रिलायंस जियो, वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल के एक साल तक की वैलिडिटी वाले प्लान्स के बारे में।

Advertisement

एयरटेल का 1498 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के इस प्लान में आपको देश भर में किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इंटरनेट चलाने के लिए कंपनी इस प्लान में यूजर्स को कुल 24जीबी डेटा देती है। 3600 फ्री एसएमएस वाले इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिन है। प्लान में मिलने वाले अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें एयरटेल एक्सट्रीम ऐप प्रीमियम, विंक म्यूजिक के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ FASTag की खरीद पर 100 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा।

रिलायंस जियो का 1299 रुपये वाला प्लान

अगर आप जियो का प्‍लान लेना चाहते है तो बता दें कि प्लान 336 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। प्लान में कंपनी यूजर्स को कुल 24जीबी डेटा ऑफर कर रही है। इस प्लान में जियो नेटवर्क्स के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। दूसरे नेटवर्क्स पर कॉल करने के लिए यूजर्स को 12 हजार नॉन-एफयूपी मिनट्स मिलते हैं। 3600 फ्री एसएमएस ऑफर करने वाले इस प्लान में कंपनी जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रही है।

वीआई का 1499 रुपये का प्लान

वोडाफोन-आइडिया का यह प्लान काफी हद तक एयरटेल के 1498 रुपये वाले प्लान की तरह ही है। इस प्लान में कंपनी 24जीबी डेटा के साथ 365 दिन की वैलिडिटी ऑफर कर रही है। 3600 फ्री एसएमएस के साथ आने वाले इस प्लान में देश भर में किसी भी नेटवर्क्स के लिए फ्री कॉलिंग मिलती है।

लंबी वैलिडिटी के साथ म‍िलेगा 2GB डेली डाटा

एयरटेल का 2,698 रुपये वाला प्लान एक साल की वैलिडिटी के साथ आता है। यानि इस बीच आपको बार-बार बिल पे करने की जरूरत नहीं हैं। 365 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान में आपको डेली 2GB हाई स्पीड डाटा मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का भी लाभ उठा सकते हैं।

ज‍ियो के 2,599 रुपये सलाना प्लान पर नजर डालें तो आप 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ 2,599 रुपये वाले का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान में 2GB डेली डाटा मिलेगा। वहीं जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है।

वोडाफोन के 2,595 रुपये सलाना वैलिडिटी वाले प्लान की कीमत 2,595 रुपये है। इस प्लान के तहत यूजर्स को डेली 2GB हाई स्पीड डाटा का लाभ मिलेगा। इसके अलावा आप सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।