नई दिल्ली: अगर आप एयरटेल के ग्राहक के और ज्यादा डाटा इस्तेमाल करते है तो आपके लिए अच्छी खबर है। मौजूदा हालात को देखते हुए ज्यादातर लोग घर में ही रह रहें है। घर से ही ऑफिस के काम कर रहे है, जिस कारण इंटरनेट की भी खपत बढ़ गई है। Jio और Airtel : जानिए 999 रुपये में किसका ब्रॉडबैंड प्लान है बेस्ट ये भी पढ़ें
ऐसे में आज हम आपको एयरटेल के कई ऐसे प्लान्स के बारे में बताएंगे जिनमें ग्राहकों को प्रतिदिन 2जीबी हाई स्पीड डाटा इस्तेमाल करने को मिलता है। इसके अलावा इन प्लान्स में किसी भी दूसरे नेटवर्क पर फ्री वॉयस कॉलिंग करने को मिलते हैं। जी हां एयरटेल के पास 8 ऐसे ही प्रीपेड प्लान्स के है जिसमें आपको ज्यादा इंटरनेट का मजा मिलेगा। जानकारी दें कि इन प्लान्स की कीमत 179 रुपये प्रति माह से शुरू होती है, जो कि 2698 रुपये प्रति साल तक जाती है। चलिए प्लान्स के बारे में डिटेल से जानते है।
एयरटेल 179 रुपये प्लान
इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान में कुल 56 जीबी का डाटा मिलता है, जहां ग्राहक प्रति दिन 2जीबी डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक हर रोज 300 एसएमएस भी कर सकते हैं। 298 रुपये प्लान में ग्राहकों को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग करने को मिलती है।
एयरटेल 298 रुपये प्लान
इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान में कुल 56 जीबी का डाटा मिलता है, जहां ग्राहक प्रति दिन 2जीबी डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक हर रोज 100 एसएमएस भी कर सकते हैं। 298 रुपये प्लान में ग्राहकों को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग करने को मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में फ्री हेलोट्यून्स, एयरटेल Xstream Premium, एक साल के लिए फ्री ऑनलाइन कोर्स के साथ फ्री विंक म्यूजिक डाउनलोड करने को मिलते हैं।
एयरटेल 349 रुपये प्लान
इस प्लान में यूजर्स को कुल 56 जीबी का हाई स्पीड डाटा इस्तेमाल करने को मिलता है। इस प्लान में ग्राहकों को हर रोज 2जीबी हाई स्पीड डाटा मिलेगा। एयरटेल के 349 रुपये प्लान में ग्राहकों को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल करने को मिलता है। इस प्लान में हर रोज 100 एसएमएस करने को मिलते हैं। इस प्लान में फ्री हेलोट्यून्स, एयरटेल Xstream Premium, एक साल के लिए फ्री ऑनलाइन कोर्स के साथ फ्री विंक म्यूजिक डाउनलोड करने को मिलते हैं। इसके अलावा ग्राहकों को इस प्लान में 28 दिनों के लिए अमेजन प्राइम का फ्री मेंबरशिप मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।
एयरटेल 449 रुपये प्लान
इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है। इस प्लान में कुल 112जीबी का 4जी डाटा मिलता है, जहां ग्राहक प्रति दिन 2जीबी डाटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान में प्रतिदिन 100 एसएमएस करने को मिलते हैं। 449 रुपये प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल करने को मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में फ्री हेलोट्यून्स, एयरटेल Xstream Premium, एक साल के लिए फ्री ऑनलाइन कोर्स के साथ फ्री विंक म्यूजिक डाउनलोड करने को मिलते हैं।
एयरटेल 599 रुपये प्लान
इसमें कुल 112 जीबी का डाटा मिलता है, जहां रोज 2जीबी डाटा इस्तेमाल करने को मिलते हैं। इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस करने को मिलते हैं। इस प्लान में फ्री हेलोट्यून्स, एयरटेल Xstream Premium, एक साल के लिए फ्री ऑनलाइन कोर्स के साथ फ्री विंक म्यूजिक डाउनलोड करने को मिलते हैं। इसके अलावा इस प्लान में एक साल के लिए फ्री डिज़नी हॉटस्टार का मेंबरशिप मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है।
एयरटेल 698 रुपये प्लान
इस प्लान में कुल 168 एयरटेल का हाई स्पीड डाटा मिलता है, जहां यूजर्स हर रोज 2जीबी डाटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें प्रतिदिन 100 एसएमएस करने को मिलते हैं। इसमें किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल करने को मिलता है। इस प्लान में फ्री हेलोट्यून्स, एयरटेल Xstream Premium, एक साल के लिए फ्री ऑनलाइन कोर्स के साथ फ्री विंक म्यूजिक डाउनलोड करने को मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है।
एयरटेल 2498 रुपये प्लान
इसमें कुल 730जीबी का डाटा मिलता है, जहां ग्राहक रोज 2जीबी डाटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस करने को मिलते हैं। इस प्लान में फ्री हेलोट्यून्स, एयरटेल Xstream Premium, एक साल के लिए फ्री ऑनलाइन कोर्स के साथ फ्री विंक म्यूजिक डाउनलोड करने को मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है।
एयरटेल 2698 रुपये प्लान
यह प्लान बिल्कुल 2498 रुपये प्लान जैसा ही है। यानी इसमें भी कुल 730जीबी का डाटा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस करने को मिलते हैं। बस इसमें दूसरी सुविधाओं के साथ एक साल का फ्री डिज़नी हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी भी 365 दिनों की है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान