नई दिल्ली, जुलाई 16। जन्म प्रमाण पत्र का प्रयोग डाक्यूमेंट के रूप में किया जाता है। यह एक बेहद महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट है। जिसे हर भारतीय व्यक्ति को बनाना अनिवार्य होता है। जन्म प्रमाण पत्र को शहर में नजदीकी रजिस्ट्रार से बनवाया जाता है। इसे जिस सरकारी अस्पताल में बच्चे का जन्म हुआ है उसका इंचार्ज भी जन्म प्रमाण पत्र जारी कर सकता है। यह दस्तावेज बच्चे के भविष्य में काम आता है। यह दस्तावेज स्कूल से लेकर कॉलेज तक और उसके बाद नौकरी के लिए जाने पर भी काम आएगा। इसलिए यह जन्म प्रमाण पत्र आपके पास अवश्य होना चाहिए।
जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए अब आपको सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने होंगे। प्रमाण पत्र अब घर बैठे ही ऑनलाइन बन जाता है। इस प्रमाण पत्र को बनवाने की प्रक्रिया भी बहुत आसान है। बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए माता-पिता के प्रमाण पत्रों की भी आवश्यकता होती है
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको अस्पताल से दिया गया बच्चे का जन्म पत्र चाहिए होगा। माता-पिता के आधार कार्ड की जरूरत होती है।
सबसे पहले आपको अपने राज्य के सिटीजन सर्विस की वेबसाइट पर जाने के लिए गूगल में सर्च करना है और खुलने वाले पहले लिंक को सिलेक्ट करना है। सबसे पहले आपको राज्य की जन्म प्रमाण पत्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। उसके बाद जन्म मृत्यु रजिस्ट्रीकरण अधिनियम-1969 के नियमों के तहत यह वेबसाइट बनाई गयी है। वेबसाइट को ओपन करने के बाद होम पेज खुलकर आएगा और आपको प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अपनी एक आईडी बनानी होगी।
1.यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं तो आपको यूपी सिटीजन सर्विस सर्च करना है। वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण को सिलेक्ट करके उसमे दिए फॉर्म को भरना है। इसके बाद फिर होम पेज में आकर लॉगिन की प्रक्रिया पूरी करनी है। इसके बाद आपको आवेदन करें के ऑप्शन को सिलेक्ट करना है और नीचे सेवा चुने के ऑप्शन को सिलेक्ट करके जन्म प्रमाण पत्र को सेलेक्ट करना है।
2. इसके बाद आपके सामने जन्म प्रमाण पत्र का फॉर्म ओपन होगा उसमे पूछे गए सभी जानकारी सही भरना है। जैसे ही आप फॉर्म भर लेंगे आपको सेवा शुल्क भुगतान को सिलेक्ट करना है और पेमेंट के लिए आपको उसका चयन करना है। इसके बाद आप जिससे शुल्क भुगतान करना चाहते हैं।
3.आपका पेमेंट हो जाने के बाद आप उस फॉर्म को प्रिंट करके अपने पास रख सकते हैं। इस प्रकार आपका जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। आवेदन के कुछ हफ्तों के बाद आपका जन्म प्रमाण पत्र आपके द्वारा दिए गए पते पर भेज दिया जायेगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान