नई दिल्ली, 21 नवंबर। अकसर लोग एक ऐसे बिजनेस की तलाश में रहते हैं, जिसमें वे बंधे हुए न रहें। यानी उन्हें बिजनेस में बहुत अधिक समय न देना पड़े। एक ऐसा बिजनेस जिसे वे जॉब के साथ भी कर सकें और अगर जॉब न रहे तो वो बिजनेस उन्हें आर्थिक तौर पर मजबूत बनाए रखे। कुछ लोग ये भी चाहते होंगे कि एक बार पैसा लगा कर बिजनेस सेट हो जाए और उन्हें बार बार पैसों की जरूरत न पड़े। हम आपको यहां आज एक ऐसे ही कारोबार की जानकारी देंगे। अच्छी बात यह है कि आप इस बिजनेस को गांव से शहर तक कहीं भी कर सकते हैं। ये है टेंट हाउस का बिजनेस।
आज के समय में छोटे मोटे फंक्शन में भी टेंट की जरूरत पड़ जाती है। यदि आप ये बिजनेस शुरू कर लें तो पूरे साल आपकी कमाई होती रहेगी। जब सीजन आएगा तो हो सकता है कि आपको मोटी कमाई करने का मौका मिले। टेंट हाउस का इस्तेमाल परंपरागत तौर पर शादियों में होता है। मगर अब राजनैतिक, छोटी मोटी सोसाइटी या ब्लॉक स्तरों और गांवों में बैठकों में भी टेंट चाहिए होता है।
टेंट बिजनेस को इसलिए परफेक्ट कहा जा सकता है क्योंकि इसमें नुकसान की संभावना लगभग है ही नहीं। आप सामान लाएं और उसे किराये पर दें। सामान आपको वापस मिल जाएगा। अगर आपको काम न भी मिले तो आपका सामान सही सलामत आपके पास रहेगा। थोड़ा-बहुत नुकसान तब हो सकता है जब आपका सामान इधर उधर हो जाए। हैं। इसके लिए जिसे किराये पर सामान दिया गया है उससे हर्जाना ले सकते हैं। बल्कि पहले से सिक्योरिटी के तौर पर पैसा रखें और सामान कम होने पर उसमें से रकम काट कर बाकी पैसा वापस करें।
टेंट हाउस का बिजनेस काफी तामझाम वाला है। यानी इसमें आपको ढेर सारे सामानों की जरूरत होगी। ये पूरा बिजनेस ही सामान पर टिका हुआ है। यदि आपके सामान में कमी रह गयी तो आपके कारोबार पर नकारात्मक असर पड़ेगा। आपको इस कारोबार के लिए लकड़ी के डंडे, बांस या फिर लोहे के लंबे पाइप के अलावा कुर्सी, दरी, शामियाने, कालीन, लाइट, पंखे, गद्दे, सिरहाने और चादर चाहिए होगी। बेहतर होगा कि आप इन सामानों के 2-3 सेट रखें।
ऊपर बताए गए साज-सजावट के अलावा आपको खाने-पीने के बर्तनों की जरूरत होगी। बड़े गैस चूल्हे, पानी पिलाने के ड्रम, सफाई में काम के लिए पानी वाले बड़े ड्रम, तरह-तरह की लाइट, म्यूजिक सिस्टम और टेबल भी टेंट का हिस्सा होता है।
अब बात करते हैं शुरुआती निवेश की। आपको उतना निवेश करना होगा जितने बड़े स्तर पर आप अपना टेंट हाउस बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। ये कारोबार ऐसा है, जिसे आप 1-1.5 लाख रुपये में शुरू कर सकते हैं। अगर आपके अधिक फंड है तो आप 5 लाख रुपये तक लगा सकते हैं। इससे आपके बिजनेस में ग्रोथ की अधिक उम्मीद रहेगी।
अगर आपके आसपास टेंट हाउस नहीं है तो आप बहुत मोटा कमाएंगे। हर महीने शुरुआत से ही 25000-30,000 रुपये तक कमा सकते हैं। शादी के सीजन में कमाई लाखों में पहुंच सकती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान