नई दिल्ली: लॉकडाउन में टाटा स्काई यूजर्स के लिए खुशखबरी है। कंपनी अपनी बिंज+ सर्विस के लिए एक नया और धमाकेदार ऑफर लेकर आई है। बता दें कि कंपनी ने इसकी कीमत 5,999 रुपये से घटाकर 3,999 रुपये कर दी है। इसके अलावा कंपनी बिंज+ के साथ 3 से 6 महीने तक के लिए ओटीटी कॉन्टेंट का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रही है। इस सर्विस में कंपनी सब्सक्राइबर्स को एक ही रिमोट से टीवी स्क्रीन पर सैटेलाइट ब्रॉडकास्ट चैनल और ओटीटी कॉन्टेंट देखने की सुविधा दे रही है। टाटा स्काई बिंज+ के जरिए युजर किसी भी शो, मूवी, म्यूजिक या गेम को अपने लैपटॉप, टैबलेट या मोबाइल फोन पर इंजॉय कर सकते हैं और उसे बिल्ट-इन क्रोमकास्ट फीचर की मदद से टीवी पर भी देख सकते हैं।
टाटा स्काई की खास बात है कि यह गूगल असिस्टेंट के साथ आता है। गूगल असिस्टेंट सपॉर्ट के कारण प्ले स्टोर पर मौजूद ढेरों गैम्स और ऐप का मजा लिया जा सकता है। टाटा स्काई बिंज+ एक नेक्स्ट जेनरेशन ऐंड्रॉयड सेट-टॉप-बॉक्स है। एचडीएमआई आउटपुट के कारण यह 4K, एचडी,एलईडी,एलसीडी या प्लाज्मा टीवी से भी कनेक्ट हो सकता है। इसकी एक और खासियत है कि यह पुराने टीवी सेट्स के साथ ही ऑडियो-विडियो केबल के जरिए सपॉर्ट करता है।
ग्राहकों को इन ऐप्स में मिलेगा फ्री सब्सक्रिप्शन
3999 रुपये के टाटा स्काई बिंज+ के साथ कंपनी 6 महीने का डिज्नी+ हॉटस्टार, हंगामा प्ले, शेमारू और इरॉजनाउ का सब्सक्रिप्शन दे रही है। इसके साथ ही इस बॉक्स के साथ यूजर्स को बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट दिए 3 महीने का ऐमजॉन प्राइम विडियो का सब्स्किप्शन भी मिलेगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान