नई दिल्ली: भारत समेत दुनिया भर में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। टाटा नेक्सॉन ईवी को भारत में अच्छ रिस्पॉन्स मिला है। देश में इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट अभी सिर्फ शुरुआत दौर से गुजर रहा है। जिसके पीछे चार्जिंग एक बड़ी समस्या बनी हुई है। Top-10 CNG कार : चलाने में सस्ती, जानें अन्य फायदे ये भी पढ़ें
हालांकि हालात सामान्य होने में अभी समय लगेगा। लेकिन लोग इस सेगमेंट को अब धीरे-धीरे अपना रहे हैं। हाल ही में वाहन निर्माता कंपनियों ने अगस्त के सेल्स आंकड़े जारी किए। जिसमें इलेक्ट्रिक वाहन की सेल में भी इजाफा देखने को मिला। यहां खास बात यह रही कि लोगों ने इलेक्ट्रिक कार को खरीदने के लिए टाटा मोटर्स पर अपना विश्वास जाहिर किया।
दरअसल टाटा मोटर्स ने इस साल के शुरुआत में अपने सबसे सुरक्षित एसयूवी नेक्सॉन का इलेक्ट्रिक अवतार लॉन्च किया था। जिसकी अगस्त के महीनें में 296 यूनिट्स बेची गई है। बता दें, जुलाई 2020 में इस कार की 286 यूनिट्स सेल हुई थी। यहां खास बात यह है कि कोरोना और लॉकडाउन के कारण रही आर्थिक मंदी के बावजूद लोग इलेक्ट्रिक वाहनों पर हाथ आजमा रहे हैं।
नेक्सॉन ईवी में कंपनी ने 30.2kWh की लिथियम आयन बैटरी का प्रयोग किया है, जो फ्रंट व्हील पर 129 पीएस का पावर और 245 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी का दावा है कि इस कार की टॉप स्पीड 120 किमी प्रति घंटा है। वहीं इसे 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार तक पहुंचने में मात्र 9 सेकंड का समय लगता है। ड्राइविंग रेंज की बात करें तो नेक्सॉन सिंगल चार्ज में 250 किलोमीटर से 300 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है। नेक्सॉन ईवी को चार्ज करने में 7 से 8 घंटों का समय लगता है, वहीं अगर इसे फास्ट चार्जर से चार्ज किया जाए तो यह कार 60 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। बता दें, इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत भारत में 13.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से लेकर 15.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है।
भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली टाटा की नेक्सॉन ईवी के बाद दूसरे स्थान पर एमजी मोटर की जेडएस ईवी का स्थान है। एमजी मोटर की जेडएस ईवी अगस्त महीने में जेडएस ईवी की 119 यूनिट्स की बिक्री हुई है। वहीं पिछले माह जुलाई 2020 में एमजी जेडएस ईवी कार की 85 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इसके साथ ही हुंडई कोना तीसरे स्थान पर है। हुंडई की इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री के मामले में हुंडई की कोना ईवी तीसरे स्थान पर है। इसके साथ ही अगस्त 2020 में इस कार की महज 26 यूनिट बिक पाई। जबकि जुलाई 2020 में कोना की 25 यूनिट्स की बिक्री हो चुकी थी।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित