SIP Investment: एसआईपी का मतलब होता है सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान। कुछ निवेशक एकमुश्त पैसा निवेश करना पसंद करते हैं, लेकिन नौकरी करने वाले लोगों को पसंद एसआईपी के तहत इनवेस्टमेंट करने की ज्यादा होती है। इस सुविधा से निवेश करने वाले वेतनभोगी व्यक्ति अपनी सहूलियत के हिसाब से हर महीने, तिमाही या छमाही आधार पर निवेश कर सकते हैं। SIP की माध्यम से आप छोटी-छोटी राशि जमा करके बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। लेकिन एसआईपी के माध्यम से निवेश करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरुरी है। इन बातों का ध्यान रखकर अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। (SIP Investment)

Advertisement

एकमुश्त जमा पर भी रखें ध्यान

निवेशकों को अपने निवेश को बेहतर करने के लिए समय-समय पर एकमुश्त जमा भी करना जरूरी है। कई बार किसी माध्यम से किसी महीने अधिक आमदनी हो जाती है, इन आमदनियों में सालाना ब्याज या किसी पॉलिसी की मैच्योरिटी पर निकासी या फिर किसी बचत का पूरा होना हो सकता है। इश तरह के कमाई को निवेशकों को एसआपपी के साथ एकमुश्त जमा करना चाहिए। निवेशको को एकमुश्तन निवेश तब करना चाहिए जब बाजार में गिरावट आई है। इसतरह एकमुश्त निवेश भी है जरूरी।

Advertisement

एसआईपी में गैप न रखें

निवेशकों को यह ध्यान रखना चाहिए की एसआईपी जारी रहे। अपने सेट गोल को पाने से पहले आपको एसआईपी गैप नहीं करनी चाहिए। कुछ निवेशक ऐसे होते हैं, जो केवल कुछ समय तक ही अपने निवेश को जारी रखते हैं। ऐसे लोगों को अपना फाइनेंसियल गोल पाने में कठिनाई होती है। यह हमेशा ध्यान रखें की बाजार में ज्यादा समय टिकने से मुनाफा ज्यादा होता है। इसलिए किसी भी परिस्थिति में आपको निवेश नहीं छोड़ना चाहिए।

Advertisement

हर साल बढ़ाए SIP

यह कई निवेशकों को पता नहीं होगा लेकिन शायद एसआईपी को टॉप-अप करना बहुत जरुरी होता है। हर साल वेतन बढ़ने के हिसाब से ही हर साल एसआईपी की निवेश राशी भी बढ़ाना चाहिए। फायदा ज्यादा होन के लिए एसाआईपी की राशि को बढ़ाते रहना चाहिए।

छोटी बचत करें लेकिन करें

बहुत सारे लोग काफी देर से निवेश की शुरुआत करते हैं। मान लिजिए की आप को सही समय का इंतजार किए बगैर छोटे निवेश से ही जल्दी निवेश शुरू कर देना चाहिए। एक उम्र के बाद निवेश करने की क्षमता कम हो जाती है।

Advertisement