नई दिल्ली, सितंबर 29। घर खरीदना एक इमोश्नल फैसला होता है। क्योंकि घर एक ऐसी जगह होती है, जहाँ आप यादें बनाते हैं और यही घर आपका जीवन भर साथी रहता है। अधिकतर लोग घर खरीदने के लिए होम लोन का सहारा लेते हैं। मगर क्या ऐसे लोग होम लोन लेने से पहले पर्याप्त प्लानिंग करते हैं? क्या उन्हें यकीन होता है कि जो होम लोन वे ले रहे हैं वे बेस्ट है। होम लोन लेने के लिए रिसर्च और प्लानिंग की आवश्यकता होती है, क्योंकि यह एक लंबा और महंगा खर्च होता है। यहां हम आपको उन 5 गलतियों की जानकारी देंगे, जिनसे आपको होम लोन लेते समय बचना चाहिए।
किसी भी लोन के लिए आवेदन करने से पहले पहला अनिवार्य कदम एक हेल्दी क्रेडिट स्कोर होना है। एक्सपीरियन जैसे क्रेडिट ब्यूरो आपको मुफ्त और अनलिमिटेड क्रेडिट रिपोर्ट ऑफर करते हैं, जिन्हें डाउनलोड करना काफी आसान और सुविधाजनक होता है। 700 से ऊपर का क्रेडिट स्कोर आपको एक बढ़िया डील दिला सकता है। यह आपको बेस्ट बैंकों में लोन के लिए आवेदन करने की क्षमता भी देगा। खराब क्रेडिट स्कोर पर आपको लोन तो मिल सकता है, मगर अच्छी डील के साथ नहीं।
होम लोन काफी आम हो गया है और आसानी से उपलब्ध हो जाता है। बढ़ती मांग के साथ, कई फाइनेंशियल इंस्टिट्यूशन आपकी जरूरतों को पूरा करने के लिए लोन ऑफर करते हैं। इसलिए किसी भी इंस्टिट्यूशन के पास लोन के लिए आवेदन करने से पहले रिसर्च करना बहुत महत्वपूर्ण है। घर खरीदारों को अपनी आवश्यकता के अनुसार जांच करने, अपने फाइनेंस की योजना बनाने, नियमों और शर्तों की जांच करने, छिपे हुए शुल्कों की पहचान करने, प्रोसेसिंग शुल्क और लचीले पुनर्भुगतान ऑप्शनों की तलाश करनी चाहिए।
सबसे बड़ी गलती जो लोग आम तौर पर करते हैं, वह है अपनी लोन चुकाने की क्षमता की कैल्कुलेशन करते समय अपने मासिक खर्चों को शामिल न करना। बैंक आमतौर पर लोन देते समय आपकी देनदारियों को देखता है। यदि आपका मासिक खर्च अधिक है और आप अधिक ईएमआई राशि पर होम लोन लेते हैं, तो यह एक बड़ा वित्तीय बोझ बन सकता है। आपका ईएमआई खर्च आपकी इनकम के 30-40 प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए।
जहां तक संभव हो कम अवधि के होम लोन का विकल्प न चुनें। क्योंकि अवधि कम होगी तो लोन की ईएमआई ज्यादा होगी। ज्यादा ईएमआई राशि से भुगतान में चूक का जोखिम ज्यादा रहता है। इसके उलट लंबी लोन अवधि आपकी ईएमआई को कम करेगी। हालांकि इस पर आपको ब्याज अधिक देना होगा, मगर आपकी जेब पर बोझ कम रहेगा।
होम लोन लेने वालों को अपने परिवार को वित्तीय संकट से बचाने के लिए उचित बीमा कवर लेना चाहिए। किसी भी मेडिकल इमरजेंसी के मामले में, होम लोन बीमा परिवार को बकाया चुकाने में मदद कर सकता है। कई बीमा उत्पाद होम लोन को कवर करते हैं। अपनी देनदारियों को सुरक्षित न करना एक जोखिम है जिस पर ज्यादातर लोग ध्यान नहीं देते। अपने परिवार के सदस्यों को किसी भी वित्तीय बोझ से बचाने के लिए कवर लेना सही है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित