नई दिल्ली: रिटायरमेंट के बाद के लिए बचत करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई ने एक नई स्कीम रिटायरमेंट बेनेफिट फंड का एलान किया है। इस नए फंड ऑफर में कल तक यानी तीन फरवरी तक निवेश किया जा सकता है। रिटायरमेंट के बाद के लिए बचत की चाहत रखने वाले एसबीआई की म्यूचुअल फंड की नई स्कीम में निवेश कर मुनाफा हासिल कर सकते हैं। एसबीआई की नई स्कीम का नाम एसबीआई रिटायरमेंट बेनिफिट फंड सॉल्यूशन ओरिएंटेड स्कीम है।
यह एक एनएफओ यानी न्यू फंड ऑफर है। इस स्कीम का नाम एसबीआई रिटायरमेंट बेनेफिट फंड सॉल्यूशन ओरिएंटेड स्कीम है। इसमें 3 फरवरी तक पैसा लगाया जा सकता है। निवेशक कम से कम 5,000 रुपये के साथ शुरुआत कर सकते हैं। एनएफओ किसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी की नई स्कीम होती है। इसके जरिए कोई म्यूचुअल फंड कंपनी शेयरों, सरकारी बॉन्ड आदि में निवेश करने के लिए निवेशकों से पैसे जुटाती है।
यह फंड चार इनवेस्टमेंट प्लान ऑफर करता है। इनमें एग्रेसिव (शेयर बाजार पर आधारित), एग्रेसिव हाइब्रिड (शेयर बाजार पर आधारित), कंजर्वेशन हाइब्रिड (बॉन्ड्स पर आधारित) और कंजर्वेटिव (बॉन्ड्स पर आधारित) शामिल हैं। शेयर बाजार और बॉन्ड मार्केट के अलावा हर एक प्लान में गोल्ड ईटीएफ में 20 फीसदी तक, REIT/InVIT में 10 फीसदी तक निवेश करने की योजना है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि म्यूचुअल फंड्स में पैसा लगाने वालों को यहां एफडी से ज्यादा रिटर्न मिलेगा। म्यूचुअल फंड्स में सालाना 10 फीसदी तक का मुनाफा आसानी से मिलता है, जबकि, एफडी पर अभी सिर्फ 5 फीसदी सालाना रिटर्न मिल रहा है।
एसबीआई म्यूचुअल फंड अपने ग्राहकों को 50 लाख रुपये तक का बीमा भी दे रहा है। इसके तहत कोई भी निवेशक तीन साल और उससे ज्यादा समय के लिए एसबीआई रिटायरमेंट बेनिफिट फंड के तहत टर्म इंश्योरेंस कवर का विकल्प चुन सकता है। इससे किसी दुर्घटना होने की स्थिति में नॉमिनी को 50 लाख रुपये तक का कवर मिल जाएगा। एसआईपी इंश्योरेंस की खासियत यह है कि पहले तीन साल में बीमा कवर बढ़ेगा।
रिटायरमेंट बेनिफिट फंड सॉल्यूशन ओरिएंटेड फंड स्कीम में भी ये सुविधा मिल रही है। निवेशक स्कीम में डिविडेंड विकल्प पर एसडब्लूपी सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं और अपने निवेश को तिमाही आधार पर सिस्टमैटिक तरीके से निकाल सकते हैं। हालांकि यह लॉक-इन अवधि के अधीन होगा। यह सुविधा निवेशक को रिटायरमेंट के बाद अपने खर्चों को पूरा करने में मदद कर सकती है।
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। वरिष्ठ नागरिकों को बैंक ने बचत पर सबसे ज्यादा कमाई का मौका दे रहा है। एसबीआई में फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) कराने वाले सीनियर सिटीजन (60 साल से ज्यादा उम्र के लोग) के लिए खुशखबरी है। एसबीआई वीकेयर डिपॉजिट के तहत अतिरिक्त ब्याज दर का फायदा अब मार्च 2021 तक लिया जा सकता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग