नई दिल्ली, जून 30। स्मार्टफोन जितने काम की चीज है उतना ही ज्यादा इसे संभाल कर रखना भी जरूरी है। संभाल कर रखने से मतलब है अपना डेटा दूसरों से बचा कर रखें। क्योंकि आपके फोन में आपका जरूरी डेटा होगा, जो अगर किसी दूसरे के हाथ लग गया तो आपको भारी नुकसान होगा। इसलिए हर तरह से अपने फोन के डेटा को बचा कर रखें। यदि आप नहीं जानते कि किन किन तरीकों से आपके फोन का डेटा चुराया जा सकता है तो ये खबर आपके बहुत काम आएगी। यहां हम आपको वो शानदार टिप्स देंगे, जिन्हें फॉलो करके आप सारा डेटा दूसरों से महफूज रख सकते हैं। आइए जानते हैं वो शानदार टिप्स।

Advertisement

इस तरह की ऐप्स से बचें

यदि आपको कोई ऐप डाउनलोड करनी है तो इसके लिए हमेशा गूगल प्ले स्टोर की मदद लें। यहीं से ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें। ध्यान रहे कि थर्ड पार्टी ऐप से आपको जरूर बचना होगा। आपकी जानकारी के बता दें कि थर्ड पार्टी ऐप में कुछ अलग से लिंक हो सकते हैं। ये आपको फोन को प्रभावित कर सकते हैं। साथ ही फोन का डेटा भी उड़ा सकते हैं।

Advertisement
सिक्योरिटी अपडेट है जरूरी

अकसर स्मार्टफोन में आपको कंपनी की तरफ से कोई सॉफ्टवेयर या सिक्योरिटी अपडेट मिल सकता है। ध्यान रहे कि आपको इसे जरूर इंस्टॉल करना है। क्योंकि इससे आपको कई तरह की सिक्योरिटी मिलेगी। इसके फीचर्स फोन के डेटा को बचाने के लिए काफी अहम होते हैं। फोन की अपडेट पर नजर रखें और सिक्योरिटी फीचर्स को तुरंत अपने स्मार्टफोन में शामिल करें।

ऐसे लिंक न करें ओपन

हाल ही में कई ऐसे मामले में सामने आए हैं, जिनमें किसी को एक मैसेज आया। उस मैसेज में एक लिंक था, जिसे क्लिक करते ही व्यक्ति के बैंक खाते से पैसे उड़ गए। तो आपका सावधान रहना है कि अंजान नंबर या बिना किसी काम के आए मैसेज को खोलने से बचें। यदि उसमें लिंक हो तो उसे तुरंत डिलीट कर दें। ये लिंक आपके फोन का डेटा भी चुरा सकता है।

करीबी लोगों से सावधान

आज के समय में आप किसी पर भी पूरी तरह से भरोसा नहीं कर सकते। इसलिए आपको अपने करीबियों से भी डेटा सुरक्षित रखना है। इसलिए फोन में कोई पासवर्ड या पिन आदि लगाएं। क्योंकि शायद आप ऑनलाइन हैकिंग का शिकार न हों, मगर कोई करीबी ही आपका डेटा उड़ा ले। इन सभी बातों पर ध्यान रख आप अपने फोन को काफी हद तक सुरक्षित रख सकते हैं।