नयी दिल्ली। एसबीआई में जीरो बैलेंस खाता खुलवाना बेहद आसान है। मगर क्या आप जानते हैं कि एसबीआई में आप बिना किसी जरूरी दस्तावेज के भी जीरो बैलेंस खाता खुलवा सकते हैं। जी हां देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई एक ऐसा जीरो बैलेंस बचत खाता खोलने की सुविधा देता है, जिसे बिना किसी केवाईसी दस्तावेज के भी खुलवाया जा सकता है। आम तौर पर बैंक केवाईसी के मामले में बहुत सख्त प्रोसेस फॉलो करते हैं। एसबीआई जीरो बैलेंस खाता मुख्य रूप से ग्रामीण भारत के लोगों के लिए है जिसमें किसान भी शामिल हैं। मगर एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार एसबीआई जीरो बैलेंस खाता किसी भी उस व्यक्ति द्वारा खोला जा सकता है, जिसके पास वैध केवाईसी दस्तावेज नहीं हैं, बशर्ते उसकी आयु 18 वर्ष से अधिक हो।
इस खाते की खास बात यह है कि आप इस खाते को बाद में केवाईसी दस्तावेज जमा करवाने पर एक रेगुलर बचत खाते में बदलवा सकते हैं। एसबीआई जीरो खाता या स्मॉल सेविंग खाते के बारे में अधिक जानकारी के लिए, आप आधिकारिक वेबसाइट - sbi.co.in पर जा सकते हैं। इसके अलावा आप एसबीआई की अपनी निकटतम शाखा में भी इसके बारे में जानकारी ले सकते हैं। वैसे विशेष शाखाओं के अलावा सभी शाखाओं में उपलब्ध इस जीरो बैलेंस खाते के फीचर्स में बतायें तो इसमें आप किसी अन्य खाते की तरह ही बैंक या एटीएम से आसानी से पैसे निकाल सकते हैं। आपको रुपे डेबिट कार्ड भी मिलेगा। खाते में न्यूनतम बैलेंस जीरो तो अधिकतम सीमा 50000 रुपये है।
एसबीआई जीरो बैलेंस खाते के लिए किसी न्यूनतम बैलेंस राशि की आवश्यकता नहीं, मगर अधिकतम बैलेंस आप 50000 रुपये ही रख सकते हैं। इस लिमिट से ऊपर पैसे जमा करने पर आपको केवाईसी करवाना होगा। बैंक या एटीएम से मिला कर आप किसी महीने में कुल 4 बार ही खाते से पैसे निकाल या जमा करवा सकेंगे, जिसकी लिमिट भी 10000 रुपये होगी। इस खाते में अन्य बचत खाते के बराबर ही ब्याज मिलेगा। एटीएम का इस्तेमाल करने के लिए आपको रुपे कार्ड मिलेगा।
इस खाते में कोई भी सालाना मैंटेनेंस चार्ज नहीं लगता। वहीं इलेक्ट्रॉनिक भुगतान चैनलों जैसे कि एनईएफटी / आरटीजीएस के माध्यम से पैसे की लेन-देन फ्री है। केंद्र या राज्य सरकार द्वारा तैयार किए गए चेक की जमा या कलेक्शन भी मुफ्त है। यदि खाता खोलने के 24 महीनों के भीतर बैंक में केवाईसी दस्तावेज जमा नहीं किए गये, तो खाते को बंद करने के अलावा किसी अन्य लेनदेन की अनुमति नहीं होगी। यानी आपको 24 महीनों में केवाईसी करवानी ही होगी। इस खाते को नियमित बचत बैंक खाते में परिवर्तित करने के लिए केवाईसी प्रोसेस पूरी करनी होगी, जो आपकी होम ब्रांच में होगी।
यह भी पढ़ें - एसबीआई : बिना केवाईसी डॉक्यूमेंट के भी खुलवाया जा सकता है यह खाता
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान