नई दिल्ली: लॉकडाउन में अगर आप भी होंडा बाइक्स लेने का मन बना रहे हैं तो यह मौका आपके लिए बेहद खास हो सकता है। आपको होंडा बाइक पर भारी भरकम डिस्काउंट भी मिल सकता। जी हां होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) की बाइक या स्कूटर लेने की सोच रहे हैं तो बेहतर मौका है। दरअसल, एसबीआई कार्ड होंडा टू-व्हीलर के लिए खास ऑफर लाया है।
इसके तहत ग्राहक एसबीआई क्रेडिट कार्ड के जरिए होंडा टू-व्हीलर की खरीद पर 5 फीसदी तक कैशबैक पा सकते हैं। यानी ग्राहक को अधिकतम 4 हजार रुपए तक कैशबैक मिल सकता है। यह ऑफर सीमित अवधित के लिए है। होंडा टू-व्हीलर को ईएमआई पर लेने की भी सुविधा मिल रही है। एसबीआई कार्ड की ट्वीट के मुताबिक, ईएमआई ट्रांजैक्शन के लिए कम से कम 40,000 हजार रुपए का पेमेंट एसबीआई क्रेडिट कार्ड से करने होंगे। यह ऑफर 31 जुलाई 2020 तक वैलिड है। एक्साइटिंग ऑफर के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलरशिप पर संपर्क करें।
अगर ग्राहक होंडा की बाइक या स्कूटर को ईएमआई पर खरीदना चाहता है और उसके पास एसबीआई का डेबिट/क्रेडिट कार्ड है तो आखिरी ईएमआई का भुगतान करने के बाद ग्राहक के पास 4000 रुपए का कैशबैक मिलेगा। लेकिन इसके साथ शर्त यह है कि बीच में ईएमआई छूटनी नहीं चाहिए। अगर एक भी ईएमआई मिस हुई तो ग्राहक कैशबैक पाने का हकदार नहीं होगा।
होंडा का पोटफोलियो
HMSI भारत में इस वक्त CBR 250R, XBlade, CB Unicorn, CB Unicorn 160, CBHornet160R, CB Shine Limited Edition, CB 125 Shine SP, CB Shine, Livo, Dream Yuga, Dream Neo और CD 110 Dream DX बाइक्स की बिक्री करती है। वहीं इसके स्कूटर्स में Activa 125, Activa 125 BS-VI, Activa 5G Limited Edition, Activa 5G, Crazia, Dig, Aviator, Activa i और Cliq शामिल हैं।
दूसरी तरफ बता दें कि होंडा कार्स इंडिया ने अपनी बीएस-6 होंडा सिविक के डीजल वेरिएंट्स की प्री-लॉन्च बुकिंग्स लेनी शुरू कर दी है। 10वीं जनरेशन डीजल वेरिएंट होंडा सिविक की बिक्री जुलाई 2020 से शुरू हो जाएगी। पेट्रोल वर्जन होंडा सिविक भारतीय बाजार में मार्च 2019 में लॉन्च की गई थी। डीजल वर्जन सिविक में कंपनी 1.6 लीटर i-DTEC टर्बो इंजन देगी जो 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आएगी। वहीं, पेट्रोल वेरिएंट में कंपनी सिर्फ एक सीवीटी गियरबॉक्स ही दे रही है। पूरी खबर जानने के लिए यहां क्लिक करें
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान