Credit Card: अगर आप भी डिजिटल पेमेंट का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। SBI Card और PhonePe ने मिलकर एक नया क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है, जिसमें रोजाना के खर्चों पर भी रिवॉर्ड कमाने का मौका मिलेगा। इस नए कार्ड को खासतौर पर डिजिटल यूजर्स को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।

Advertisement

नया क्रेडिट कार्ड दो वेरिएंट्स में आता है:

SELECT BLACK कार्ड

Advertisement

PURPLE कार्ड

इन दोनों कार्ड्स से अगर आप PhonePe ऐप के जरिए शॉपिंग, बिजली-पानी का बिल, यात्रा बुकिंग, बीमा प्रीमियम या ग्रॉसरी जैसी चीजों पर खर्च करते हैं, तो आपको रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलेंगे।

मिलेंगे वाउचर और वैल्यू बैक ऑफर

SELECT BLACK कार्ड लेने पर मिलेगा 1500 रुपए का PhonePe वाउचर

PURPLE कार्ड के साथ मिलेगा 500 रुपए का वाउचर

SELECT BLACK कार्ड से PhonePe पर खर्च करने पर 10% तक वैल्यू बैक

Advertisement

अन्य शॉपिंग पर भी मिलेगा 5% तक रिवॉर्ड पॉइंट्स

दोनों प्रमुख नेटवर्क्स पर उपलब्ध

यह कार्ड दो पसंदीदा नेटवर्क पर काम करता है:

RuPay: जिसे आप सीधे UPI से लिंक करके मर्चेंट्स को पेमेंट कर सकते हैं।

VISA: जिसे टोकनाइजेशन फीचर से सुरक्षित बनाया जा सकता है।

बड़े खर्चों पर मिलेगा एक्स्ट्रा बोनस

SELECT BLACK कार्ड यूजर्स अगर साल भर में 5 लाख रुपए तक खर्च करते हैं, तो मिल सकता है 5000 रुपए का ट्रैवल वाउचर

Advertisement

PURPLE कार्ड पर 3 लाख रुपए खर्च करने पर मिलेगा 3000 रुपए का ट्रैवल वाउचर

इसके साथ ही आपको और भी कई फायदे मिलते हैं जैसे एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, फ्यूल पर 1% सरचार्ज छूट, प्रायोरिटी पास मेंबरशिप (SELECT BLACK कार्ड के लिए)

डिजिटल खर्च करने वालों के लिए फायदेमंद

अगर आप रोजाना UPI, कार्ड पेमेंट और ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, तो यह कार्ड आपके लिए बेहतरीन हो सकता है। आप न सिर्फ खर्च करेंगे बल्कि हर ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड्स भी कमाएंगे।

Advertisement

कैसे करें आवेदन?

अगर आप इस कार्ड के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो आपको सिर्फ PhonePe ऐप खोलना है। वहां से आप कार्ड के लिए आवेदन भी कर सकते हैं और बिल का भुगतान भी कर सकते हैं।

कंपनियों की क्या राय है?

SBI Card की सीईओ सलीला पांडे ने बताया कि इस साझेदारी से भारत में डिजिटल पेमेंट और कार्ड यूसेज को नई दिशा मिलेगी। वहीं, PhonePe के CEO समीर निगम का कहना है कि इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को आसान क्रेडिट सुविधा का फायदा मिल पाएगा।

Advertisement

SBI और PhonePe का यह नया क्रेडिट कार्ड उन लोगों के लिए शानदार विकल्प है, जो रोजाना डिजिटल पेमेंट करते हैं और साथ में रिवॉर्ड कमाना चाहते हैं। आसान अप्लाई प्रोसेस और ढेरों ऑफर्स इसे हर यूजर के लिए एक स्मार्ट चॉइस बना देते हैं।