नई दिल्ली: अगर आप पेंशनर हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। देश के सबसे बड़े बैंक स्टट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने अपने खाताधारकों के लिए खास ऑफर पेश किया है। बता दें कि एसबीआई अपने रिटायर कर्मचारियों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए पेंशन लोन उपलब्ध कराता है। रिटायर कर्मचारी अपनी जरूरत को पूरी करने के लिए बड़ी आसानी से पेंशन लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। वरिष्ठ नागरिक एसबीआई पेंशन लोन की मदद से बच्चों की शादी, घर खरीदने, घूमने जाने और स्वास्थ्य खर्च जैसी जरूरतों को बिना किसी परेशानी के पूरा कर सकते हैं।
SBI : ऑनलाइन ऐसे खोलें NPS अकाउंट, मिलेगा लाखों रु का फंड
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ग्राहकों को 9.75 फीसदी सालाना की ब्याज दर पर एसबीआई पेंशन लोन उपलब्ध करा रहा है। यह लोन इसलिए खास है, क्योंकि इसमें वरिष्ठ नागरिकों को कम प्रोसेसिंग फीस देनी होती है। किसी तरह का छिपा शुल्क नहीं है। इसके साथ ही लोन मिलने की प्रक्रिया काफी तेज है। आसान ईएमआई ऑप्शन मिलता है। इसके साथ ही कम से कम डॉक्यूमेंट जमा कराने होते हैं और सबसे अच्छी बात यह है कि आप एसबीआई की किसी भी शाखा में अप्लाई कर सकते हैं।
बैंक ने ट्वीट कर बताया है कि अगर आप पेंशन लोन के लिए अप्लाई करना चाहते हैं या ज्यादा जानकारी लेना चाहते हैं तो टोल फ्री नंबर 1800-11-2211 डायल कर सकते हैं। आप बैंक के संपर्क केंद्र से कॉल बैक के लिए 7208933142 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं या 7208933145 पर 'PERSONAL' टाइप कर एसएमएस कर सकते हैं।
एसबीआई पेंशन लोन के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के पेंशन होल्डर्स अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए पेंशनर की आयु 76 साल से कम होनी चाहिए। इसके साथ ही पेंशन पेमेंट ऑर्डर एसबीआई के पास होना चाहिए। पेंशनर को वचन देना होगा कि वह लोन पीरियड में ट्रेजरी को दिए अपने अधिदेश में बदलाव नहीं करेगा।
इसके तहत सेना, नौसेना, वायु सेना, अर्द्धसैनिक बल (सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, बीएसएफ आईटीबीपी), तटरक्षक बल, राष्ट्रीय राइफल्स और असम राइफल्स समेत सशस्त्र बलों के पेंशनर्स अप्लाई कर सकते हैं।
इसमें भी पेंशन पेमेंट आदेश एसबीआई के पास ही होना चाहिए। इसमें न्यूनतम उम्र की पाबंद नहीं है। फैमिली पेंशन होल्डर्स के लिए अधिकतम आयु 76 साल है। फैमिली पेंशन में पेंशन होल्डर्स की मृत्यु के बाद पेंशन पाने के लिए फैमिली के अधिकृत सदस्य भी आवेदन कर सकते हैं।
अगर आप अप्लाई करते है तो उसके लिए पासपोर्ट, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड में कोई एक पहचानपत्र के तौर पर लगाना होगा। इसके साथ ही एड्रेस प्रूफ के तौर पर राशन कार्ड, बैंक अकाउंट स्टेटमेंट, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली का बिल, टेलिफोन बिल, प्रॉपर्टी पर्चेस एग्रीमेंट या आधार कार्ड लगा सकते हैं। इनकम प्रूफ के तौर पर पेंशन पेमेंट ऑर्डर होना चाहिए।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान