नई दिल्ली: हर कोई अपनी मेहनत की मोटी और गाढ़ी कमाई की बचत कर उसे फिक्सड डिपॉजिट (एफडी) में निवेश करना पसंद करते हैं। एफडी में निवेश करने का सीधा मतलब यह है कि बैंक में आपने एक निश्चित समय के लिए अपनी बचत को जमा कर दिया है। जिसके बदले आपको ब्याज दिया जाता है। यानी एफडी होल्डर बीच में ही एफडी से पैसा नहीं निकाल सकता। बैंक फिक्स्ड डिपोजिट (एफडी) को सबसे सुरक्षित और भरोसमंद इंवेस्टमेंट माना जाता है। इसमें मुनाफे की गारंटी के साथ सुनिश्चत रिटर्न भी मिलता है। SBI Green PIN : घर बैठे ऐसे जनरेट करें पिन, मिनटों में हो जाएगा काम
बिना एफडी तोड़े निकालें पैसा
वहीं एफडी के साथ सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि अगर पैसे की जरूरत होने पर इसे तुड़वाना पड़ता है। इसके कारण आपको कम इंटरेस्ट रेट मिलता है और पेनाल्टी भरनी पड़ती है। लेकिन अब परेशान होने की जरुरत नहीं है इस समस्या से निजात दिलाने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) एक स्पेशल एफडी स्कीम लेकर आई है। एसबीआई मल्टी ऑप्शन डिपोजिट स्कीम में आप बिना एफडी तोड़े इससे जितनी जरूरत हो उतना पैसा निकाल सकते हैं।
बता दें कि एसबीआई एमओडीएस स्कीम टर्म डिपॉजिट की तरह है, लेकिन यह खाताधारक के सेविंग्सू या करंट अकाउंट से लिंक होता है। इसका फायदा यह है कि आप जरूरत पड़ने पर कभी भी इससे पैसे निकाल सकते हैं। इसमें प्रीमैच्योयर विदड्रॉल की सुविधा है। लेकिन इस पर टीडीएस लगता है। अगर डिपॉजिटर लिंक किए गए खाते से पैसे निकालना चाहता है और उसके खाते में उतने पैसे नहीं हैं, तो वह एमओडीएस से भी पैसे निकाल सकता है। पैसे 1000 रुपये या इसके मल्टीपल्स में निकाले जा सकते हैं।
एसबीआई मल्टी ऑप्शन डिपोजिट स्कीम में कम से कम 10,000 रुपये जमा कराने होते हैं। इसके बाद आप इसमें 1000 रुपये के मल्टीपल्स में और भी रुपये जमा कर सकते हैं। इसमें पैसे जमा करने की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। एसबीआई एमओडी स्कीम का पैसा एटीएम के जरिये भी निकाल सकते हैं। एमओडी से पैसे निकालने के बाद, जितने पैसे बचेंगे उन पर एफडी पर तय ब्याज मिलता रहेगा।
एमओडीएस पर भी उतना ही ब्याज मिलता है, जितना एसबीआई की अन्य एफडी पर मिलता है। इस स्कीम पर लोन लेने और नॉमिनी की सुविधा उपलब्धी है। इसे एसबीआई की एक ब्रांच से दूसरे ब्रांच में ट्रांसफर किया जा सकता है। एमओडी कराने वाले कस्टेमर के लिए इससे लिंक्डि सेविंग्सल अकाउंट में मिनिमम मंथली एवरेज बैलेंस रखना अनिवार्य है। इसमें 3000 रुपये मिनिमम बैलेंस रखना होता है। बैलेंस कम होने पर एमओडीएस तोड़कर अकाउंट में क्रेडिट किया जाता है।
इस स्कीम में इंडिविडुअल, ज्वाइंट, माइनर, फर्म, कंपनी, लोकल बॉडी कोई भी इसमें इन्वेस्ट कर सकता है। एसबीआई एफडी की तरह यहां भी ब्याज 2.9% से 5.9% की दर से मिलेगी। ये दरें 8 जनवरी 2021 से प्रभावी हैं। वहीं 5 लाख तक के एफडी पर अगर आप समय से पहले पैसा निकालते हैं तो 0.50% की पेनाल्टी लगेगी। 5 लाख से 1 करोड़ के बीच की एफडी पर यह पेनाल्टी 1% होगी। 7 दिन से कम के डिपॉजिट पर कोई ब्याज नहीं मिलता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान