नई दिल्ली: देशभर में बड़ी संख्या में लोग ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल कर रहे है। जितना ही लोग इसका इस्तेमाल कर रहे है उतना ही ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी के मामले भी बढ़ रहे है। इसी को देखते हुए देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने करोड़ों खाताधारकों को अलर्ट जारी किया है। बैंक ग्राहकों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाने के लिए हर संभव कोशिश करता रहता है। एक बार फिर से एसबीआई ने अपने करोड़ों ग्राहकों को फेक लोन कॉल्स को लेकर आगाह किया है।
एसबीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर फर्जी लोन ऑफर्स के जरिए ग्राहकों से कहा है कि अगर आपसे कोई एसबीआई लोन फाइनेंस लिमिटेड या ऐसी ही किसी अन्य कंपनी से संपर्क करता है, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका एसबीआई से कोई लेना-देना नहीं है। ये लोग झूठे लोन ऑफर्स देकर हमारे ग्राहकों के साथ ठगी करने की कोशिश कर रहे हैं। एसबीआई ने चेतावनी दी है कि ये लोग एसबीआई के नाम पर लोगों के साथ फ्रॉड करने की कोशिश कर रहे हैं। एसबीआई ने साफ किया कि एसबीआई लोन फाइनेंस लिमिटेड नाम की संस्था से उसका कोई वास्ता नहीं है, और जो भी व्यक्ति ऐसे लोन ऑफर कर रहें हैं, वो ऐसा करने के लिए ऑथराइज्ड भी नहीं हैं।
एसबीआई ने कहा कि लोग इस नाम वाली कंपनियों को किसी भी तरह की प्रोसेसिंग फीस या रजिस्ट्रेशन फीस ने चुकाएं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का कहना है कि अगर किसी को लोन चाहिए तो वो अपने करीब एसबीआई ब्रांच में जाए, बिचौलियों को बढ़ावा देने से बचे।
हाल ही में बैंक ने एक और अलर्ट जारी किया था, जिसमें उसने अपने कस्टमर्स से कहा है कि आपको कभी भी अपने बैंक खाते से जुड़ी जानकारी को मोबाइल में सेव करके नहीं रखना चाहिए। एसबीआई ने आगाह किया है कि अगर आपने अपना बैंकिंग पिन, डेबिट कार्ड क्रेडिट कार्ड की जानकारी और उसके पासवर्ड, सीवीवी वगैरह मोबाइल में सेव करके रखते हैं ताकि उसका इस्तेमाल आसानी से कर सकें तो ये आपकी बहुत बड़ी भूल है, ऐसा कतई न करें। इन सभी जानकारियों को अपने मोबाइल से तुरंत डिलीट कर दें। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे को ऑनलाइन फ्रॉड की आशंका है। एसबीआई ने कहा है कि ग्राहक ऐसी गलती बिल्कुल न करें, जिससे उनका बैंक अकाउंट खाली हो जाए। कभी भी अपने बैंक अकाउंट और ऑनलाइन बैंकिग की जानकारी को फोन में सेव करके न रखें।
- एसबीआई ने कहा है कि अगर आप अपने मोबाइल में संवेदनशील बैंकिंग जानकारियां सेव करके रखते हैं तो ये जानकारियां लीक हो सकती है।
- इसके अलावा एटीएम कार्ड का बेहद सावधानी से इस्तेमाल करें, एटीएम नंबर, पासवर्ड और सीवीवी की जानकारी किसी से भी शेयर न करें। अपना एटीएम किसी को भी इस्तेमाल नहीं करने दें।
- एसबीआई ने अपने ग्राहकों से कहा है कि बैंकिंग के लिए पब्लिक इंटरनेट का इस्तेमाल कतई न करें। ये सुरक्षित नहीं है, इसमें आपकी निजी जानकारियां लीक होने का खतरा रहता है। इससे आपके साथ फ्रॉड भी हो सकता है।
यदि आप ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के शिकार हो गए हैं तो आप साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने राज्य का नाम, लॉगिन आईडी, मोबाइल नंबर और ओटीपी डालना होगा। अगर आप नए यूजर हैं तो आपको सबसे पहले इस पोर्टल पर सबसे पहले खुद को रजिस्टर करना होगा। नए यूजर के तौर पर भी रजिस्टर कराने के लिए आपको अपना मोबाइल नंबर देना होगा। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी डालने और सबमिट करने पर रजिस्ट्रेशन का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!