नई दिल्ली, 4 नवंबर। किसानों को अपनी कृषि जरूरतों को पूरा करने के लिए फाइनेंस की जरूरत पड़ती रहती है। इसके लिए वे किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) प्राप्त कर सकते हैं। देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) भी केसीसी जारी करता है। किसान एसबीआई के पास केसीसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। एसबीआई किसान क्रेडिट कार्ड पर कई तरह के लाभ मिलते हैं। यहां हम आपको एसबीआई के पास केसीसी के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन करने का तरीका बताएंगे। साथ ही जानेंगे केसीसी की ब्याज दर और पात्रता।
पात्र किसान को आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए इस लिंक (https://sbi.co.in/documents/14463/22577/application+form.pdf/24a2171c-9ab5-a4de-08ef-7a5891525cfe) पर जाना होगा और सभी जरूरी डिटेल के साथ फॉर्म को पूरी तरह से भरना होगा। इसके बाद पीएम-किसान लाभार्थी कृषि लोन के लिए लोन आवेदन फॉर्म को अपनी निकटतम एसबीआई शाखा में जमा कर सकते हैं। शाखा में एक बैंक अधिकारी आवेदन फॉर्म को सत्यापित करेगा और सफल सत्यापन के बाद, बैंक आपको कार्ड जारी करेगा।
ऑनलाइन आवेदन के लिए, आप अपने एसबीआई योनो ऐप में भी लॉग इन कर सकते हैं और डैशबोर्ड के नीचे 'योनो कृषि' पर टैप कर सकते हैं। फिर भाषा चुन सकते हैं और 'खाता' पर टैप कर सकते हैं। इसके बाद आपको 'किसान क्रेडिट कार्ड' और फिर 'अप्लाई फॉर रिव्यू' पर टैप करना होगा।
सभी किसान केसीसी के लिए अकेले या संयुक्त उधारकर्ता के रूप में आवेदन कर सकते हैं। ये सभी एसबीआई किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। किरायेदार किसान, मौखिक पट्टेदार और बटाईदार आदि भी आवेदन कर सकते हैं। इनके अलावा काश्तकार किसान, बटाईदारों आदि सहित किसानों के एसएचजी या संयुक्त देयता समूह भी केसीसी के पात्र हैं।
3 लाख रुपये तक की लोन राशि के लिए, एसबीआई 7% की ब्याज दर वसूलता है। 3 लाख रुपये से अधिक की राशि के लिए समय-समय पर लागू होने वाली दर से चार्ज लिया जाएगा। एसबीआई सभी पात्र केसीसी उधारकर्ताओं के लिए उनके आवेदन को सफलतापूर्वक जमा होने पर रुपे कार्ड भी जारी करेगा। यदि रुपे कार्ड 45 दिन में सक्रिय होता है, तो रुपे कार्ड धारकों को 1.00 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा दिया जाता है।
आवेदनकर्ता का इनकम रिकॉर्ड चेक होगा ताकि ये पता चले कि आवेदन करने वाला किसान है या नहीं। इसके बाद आधार और पैन चाहिए होगा। आखिर में तीसरे नंबर पर किसी और बैंक में कोई कर्ज न हो इसके लिए एक एफिडेविट लगेगा। खेती के अलावा मछली या पशु पालन करने वाला कोई व्यक्ति भी केसीसी के लिए आवेदन कर सकता है। केसीसी हासिल करने के लिए कम के कम आयु 18 साल और अधिकतम 75 साल आयु होनी चाहिए। 60 साल से अधिक आयु वाला अकेले आवेदन नहीं कर सकता, बल्कि उसे एक सह-आवेदक की जरूरत होगी। सह-आवेदक की आयु 60 साल से कम होनी चाहिए। केसीसी पर 5 सालों के लिए 3 लाख रुपये तक लोन मिलाता है। इसमें 1.60 लाख रु तक के लोन पर किसानों को अपनी जमीन बंधक नहीं रखनी पड़ती।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान