नई दिल्ली: अगर आप भी ज्यादातर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते है तो यह खबर जरूर पढ़ें। दरअसल एसबीआई ने अपने ग्राहकों को एक खास सुविधा देने जा रहा है। देश में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन तेजी से बढ़ रहा है। इसी के साथ ऑनलाइन भुगतान करने के लिए कई नए तरीके आ रहे हैं। साइबर क्राइम और ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में भी इजाफा हो रहा है। इंटरनेट बैंकिंग और ई-कॉमर्स ट्रांजैक्शन के लिए बैंक वर्चुअल कार्ड्स लेकर आ रहे हैं। इन सब को देखते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ग्राहकों के लिए वर्चुअल कार्ड उपलब्ध करा रहा है। यह एक इलेक्ट्रॉनिक कार्ड या ई-कार्ड है। यह एक लिमिट डेबिट कार्ड है जिसका इस्तेमाल ऑनलाइन खरीदारी के लिए किया जा सकता है। यह ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने के लिए आसान और सुरक्षित जरिया है जिसमें आपको व्यापारी को प्राइमेरी कार्ड या अकाउंट की जानकारी देने की जरूरत नहीं है। जो वेबसाइट्स वीजा या मास्टरकार्ड को मंजूर करती हैं, वे सभी इस कार्ड को भी मंजूर करेंगी। SBI ग्रीन लोन : कार के लिए सस्ता मिलेगा कर्ज, जानें अन्य फायदे ये भी पढ़ें
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का वर्चुअल कार्ड एक सिंगल यूज कार्ड है। जिसका आप केवल एक बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसे दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।
- एसबीआई के वर्चुअल कार्ड धारक खरीदारी के समय भुगतान नेट बैंकिंग के जरिए कर सकते हैं।
- ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए एसबीआई का वर्चुअल कार्ड को कार्डधारक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजकर और उसे वेरिफाई करने के बाद ही ऑथराइज्ड किया जाएगा।
- यह कार्ड 48 घंटे की अवधि के लिए वैध रहता है।
- इस कार्ड का क्रिएशन और ट्रांजैक्शन प्रक्रिया ओटीपी की मदद से ही किया जा सकेगा। यह ओटीपी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही आएगा।
- एसबीआई ग्राहक अपने नेट बैंकिंग के माध्यम से पेमेंट कर सकेंगे।
- सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट www.onlinesbi.com पर जाएं और अपने एसबीआई ऑनलाइन बैंकिंग अकाउंट में लॉग इन करें।
- एक बार लॉग इन करने के बाद ‘e-Card' ऑप्शन जो स्क्रीन में टॉप पर दिया होगा, उस पर क्लिक करें।
- उसके बाद ‘generate virtual card' ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अब वर्चुअल कार्ड में आप जितनी राशि ट्रांसफर करना चाहते हैं, उसे चुनें।
- आगे बढ़ने के लिए नियम और शर्तों से सहमत करने के लिए क्लिक करें और फिर ‘generate' पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अपने कार्ड की डिटेल्स देनी है जैसे कार्डधारक का नाम, डेबिट कार्ड नंबर और वर्चुअल कार्ड लिमिट।
- ट्रांजैक्शन को प्रमाणित करने के लिए बैंक कार्डधारक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP भेजेगा। OTP को डालने के बाद ‘Confirm' पर क्लिक करना होगा।
- इसके प्रमाणित होने के बाद, आपके वर्चुअल कार्ड की इमेज स्क्रीन पर दिखेंगी जिसमें कार्ड नंबर, एक्सपायरी डेट आदि शामिल है।
- अब आपका वर्चुअल कार्ड बन जनरेट हो गया है।
- इसे ई-कॉमर्स ट्रांजैक्शन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
जानकारी दें कि एक बार ट्रांजैक्शन हो जाने के बाद यह कार्ड वैलिड नहीं रहता। इस कार्ड का मुख्य बेनेफिट यह है कि इसमें व्यापारी को आपके प्राइमेरी कार्ड की जानकारी और अकाउंट डिटेल्स का पता नहीं चलता है। इससे किसी तरह की धोखाधड़ी होने की संभावना कम रहती है। एसबीआई वर्चुअल कार्ड के लिए न्यूनतम ट्रांजैक्शन 100 रुपये का होना चाहिए और अधिकतम ट्रांजैक्शन की राशि 50 हजार रुपये है। वर्चुअल कार्ड का इस्तेमाल करते समय राशि उसी स्थिति में जमा होगी, जब खरीदारी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कार्डधारक ऑनालइन ट्रांजैक्शन के लिए इस कार्ड को कई बार प्राप्त कर सकते हैं। कार्ड के कैंसल या एक्सपायर हो जाने पर जो राशि आपने खर्च नहीं की है, वह आपको उपलब्ध कराई जाएगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान