नई दिल्ली: कोरोना काल में अगर नकदी की जरूरत पड़ जाए तो परेशान न हों। घर में रखा सोना इस मुश्किल घड़ी में आपके काम आ सकता है। वहीं अगर आप एसबीआई के कस्मटर हैं और आपको किसी ऐसी इमरजेंसी जिसके लिए पैसों की विशेष जरूरत है तो आप एसबीआई गोल्ड लोन की सुविधा का फायदा ले सकते हैं। एसबीआई फिलहाल बेहद सस्ती दर पर गोल्ड लोन उपलब्ध करा रहा है। इसमें आपको 20 हजार रुपए से लेकर 20 लाख रुपए तक का लोन मिल सकता है। आप इस बात से बखूबी अवगत होंगे कि यह लोन घरों में पड़े सोने के बदले मिलता है। इस लोन के लिए बेहद कम डॉक्यूमेंटेशन की जरूरत होती है।
देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने पर्सनल गोल्ड लोन ऑफर पेश किया है। इस स्कीम के जरिए आप अपनी किसी भी जरूरत को सोने पर लोन लेकर पूरा कर सकते हैं। इसके तहत ग्राहक 20 लाख रुपए तक के कर्ज का लाभ उठा सकता है। एसबीआई के अनुसार न्यूनतम कागजी कार्रवाई और कम ब्याज दरों के साथ बैंकों द्वारा बेचे गए सोने के सिक्कों सहित सोने के गहने गिरवी रखकर बैंक से गोल्ड लोन का लाभ उठाया जा सकता है। बता दें कि 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्ति एसबीआई से पर्सनल गोल्ड लोन के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। व्यक्ति एकल या संयुक्त आधार पर आवेदन कर सकते हैं और उनके पास आय का एक स्थिर स्रोत होना चाहिए। आपको लोन के लिए आय का प्रमाण देने की आवश्यकता नहीं है।
- एसबीआई एक साल के गोल्ड लोन के लिए एमसीएलआर के ऊपर 0.75% का इंटरेस्ट रेट ऑफर करता है।
- बैंक की वेबसाइट के अनुसार, 15 मई 2019 से 15 जुलाई 2020 तक बैंक का एक साल का एमसीएलआर 7.25% है।
- इसका मतलब है कि एसबीआई पर्सनल गोल्ड लोन योजना के लिए ब्याज दर 7.75% है।
- एसबीआई गोल्ड लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस के रूप में लोन राशि का 0.50% और न्यूनतम 500 रुपए (दोनों पर लागू जीएसटी) लेता है।
- दो फोटो के साथ दो प्रतियों में गोल्ड लोन के लिए आवेदन फॉर्म।
- पते के प्रमाण के साथ पहचान का प्रमाण।
- निरक्षर कर्जदारों के मामले में गवाह पत्र।
बैंक से अधिकतम 20 लाख रुपए के लिए लोन लिया जा सकता है। लोन की न्यूनतम राशि 20,000 रुपए है। एसबीआई के पास विभिन्न योजनाओं के लिए अलग-अलग भुगतान अवधि है। गोल्ड लोन के मूलधन और ब्याज की अदायगी डिस्बर्समेंट के महीने से शुरू होगी। लिक्विड गोल्ड लोन के लिए लेन-देन की सुविधा और मासिक ब्याज के साथ ओवरड्राफ्ट खाता के हिसाब से तय की जाती है। बुलेट रिपेमेंट गोल्ड लोन स्कीम में लोन की अवधि से पहले या खाता बंद करने पर कर्ज अदायगी एकमुश्त हो सकती है। एसबीआई गोल्ड और लिक्विड गोल्ड लोन दोनों की अधिकतम रिपेमेंट 36 महीने है, जबकि एसबीआई बुलेट रिपेमेंट गोल्ड लोन की अवधि 12 महीने है।
लोन को मंजूर करने और राशि का वितरण करने की प्रक्रिया बहुत सरल है। बता दें कि गोल्ड लोन के लिए आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!