नई दिल्ली: अगर आपका भी देश के सार्वजनिक बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जनधन खाता है तो आपके लिए खुशखबरी है। अगर आपने भी जनधन अकाउंट खुलवा रखा है या फिर खुलवाने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें। एसबीआई ने एक ट्वीट किया है, जिसमें बैंक ने जानकारी दी है कि अगर आप एसबीआई रुपे जनधन कार्ड के लिए आवेदन करते हैं तो आपको 2 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। SBI ग्राहक हो जाएं सावधान : कम बैलेंस रखना भारी पर सकता है, देना पड़ेगा जुर्माना
खाताधारकों को होगा 2 लाख रुपये तक का फायदा
एसबीआई जनधन खाताधारकों को बड़ी सुविधा दे रहा है। बता दें बैंक अपने खाताधारकों को 2 लाख रुपये तक का फायदा दे रहा है। 19 अगस्त 2020 तक इस योजना के तहत 40.35 करोड़ बैंक खाते खोले जा चुके हैं। इस योजना के तहत देश के गरीबों का खाता जीरो बैलेंस पर बैंक, पोस्ट ऑफिस और राष्ट्रीयकृत बैंको में खोला जाता है। एसबीआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि अगर आप एसबीआई रुपे जनधन कार्ड के लिए आवदेन करते हैं तो आपको 2 लाख रुपए तक दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा।
तो अगर आप भी 2 लाख रुपए तक दुर्घटना बीमा कवर लेना चाहते है तो इसके लिए आपको 90 दिनों में एक बार इस कार्ड को स्वाइप करना होगा। ऐसा करने पर आप 2 लाख रुपए दुर्घटना बीमा कवर पाने के हकदार होंगे। आपको बता दें इस सरकारी खाते के तहत ग्राहकों को कई खास सुविधाएं मिलती है। बैंक की ओर से ग्राहकों को रुपे कार्ड की सुविधा भी दी जाती है, जिसके तहत आप पैसे निकाल सकते हैं।
- जनधन खाते में 6 महीने बाद ओवरड्राफ्ट सुविधा
- 2 लाख रुपये तक एक्सिडेंटल इंश्योरेंस कवर
- 30,000 रुपये तक का लाइफ कवर, जो लाभार्थी की मृत्यु पर योगयता शर्ते पूरी होने पर मिलता है।
- डिपॉजिट पर ब्याज मिलता है।
- खाते के साथ फ्री मोबाइल बैंकिंग की सुविधा भी दी जाती है।
- जन धन खाता खोलने वाले को रुपे डेबिट कार्ड दिया जाता है जिससे वह खाते से पैसे निकलवा सकता है या खरीददारी कर सकता है।
- जनधन खाते के जरिए बीमा, पेंशन प्रोडक्ट्स खरीदना आसान है।
- जनधन खाता है तो पीएम किसान और श्रमयोगी मानधन जैसी योजनाओं में पेंशन के लिए खाता खुल जाएगा।
- देश भर में पैसों के ट्रांसफर की सुविधा
- सरकारी योजनाओं के फायदों का सीधा पैसा खाते में आता है।
- सबसे पहले आपको भारतीय स्टेट बैंक एसबीआई के खाताधारक कस्टमर केयर नंबर 18004253800 और 1800112211 पर कॉल करनी होगी।
- उसके बाद भाषा चुनें। फिर रजिस्टर्ड नंबर के लिए '1' चयन करें।
- बैलेंस और लास्ट पांच टांजेक्शन जानने के लिए '1' दबाएं। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक के खाताधारक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 92237 66666 पर कॉल करके ऐसा कर सकते हैं।
- खाताधारक को रजिस्ट्रेशन के लिए 09223488888 पर एक मैसेज करना होगा। इस मैसेज में ग्राहक को 'REG AccountNumber' लिखकर भेजना होगा।
अगर आप अपना नया जनधन खाता खोलना चाहते हैं तो नजदीकी बैंक में जाकर आसानी से ये काम कर सकते हैं। इसके लिए बैंक में आपको एक फॉर्म भरना होगा। उसमें नाम, मोबाइल नंबर, बैंक ब्रांच का नाम, आवेदक का पता, नॉमिनी, व्यवसाय/रोजगार और वार्षिक आय व आश्रितों की संख्या, एसएसए कोड या वार्ड नंबर, विलेज कोड या टाउन कोड आदि की जानकारी देनी होगी।
इन दस्तावेजों की जरुरत
आधार कार्ड या पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड, वोटर कार्ड, एनआरईजीए जॉब कार्ड, अथॉरिटभ्कि से जारी लेटर, जिसमें नाम, पता और आधार नंबर लिखा हो, गजेटेड आफिसर द्वारा जारी लेटर जिसपर खाता खुलवाने का अटेस्टेड फोटो लगा हो।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान