नयी दिल्ली। अब बैंक ब्रांच को ट्रांसफर कराना बहुत आसान है। किसी न किसी वजह से आपक ऐसा करना पड़ सकता है। देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई अपने ग्राहकों को घर बैठे ऑनलाइन ब्रांच ट्रांसफर कराने की सुविधा देता है। पहले एसबीआई बैंक खाताधारकों को कई फॉर्म भरने होते थे। साथ ही अपने बचत खाते को दूसरी ब्रांच में ट्रांसफर करने के लिए कई हफ्तों तक इंतजार करना पड़ता था। लेकिन अब ऑनलाइन सिस्टम से एसबीआई खाताधारक ब्रांच ट्रांसफर का काम मिनटों में कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसका पूरा प्रोसेस।
यदि आप किसी वजह से अपनी लोकेशन बदल रहे हैं तो आपको बैंक ब्रांच भी ट्रांसफर करनी होगी। इनमें आधार कार्ड, बैंक खाते और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों में एडरेस अपडेट करना शामिल है। इसी तरह अगर आप एसबीआई खाते को एक ब्रांच से दूसरी ब्रांच में खाता ट्रांसफर कर रहे हैं तो इसके लिए भी कुछ जरूरी काम करने होंगे। बैंक ब्रांच ट्रांसफर करने से पहले सुनिश्चित करें कि अकाउंट का केवाईसी अपडेट होना चाहिए।
सबसे पहले आपको नेट बैंकिंग में लॉग इन करना होगा। नेट बैंकिंग में लॉग इन के बाद आपके सामन होम पेज खुलेगा जहां आपको ई-सर्विस पर क्लिक करना है। फिर सेविंग अकाउंट ट्रांसफर पर क्लिक करें और वो अकाउंट चुनें जो आपको दूसरी ब्रांच में ट्रांसफर करना है। अब दूसरी ब्रांच का कोड दर्ज करें। फिर गेट ब्रांच नेम टैब पर क्लिक करें। इसके बाद ब्रांच का नाम और कोड दर्ज करें। लास्ट में सबमिट पर क्लिक करें। मगर अभी काम पूरा नहीं हुआ है।
सबमिट पर क्लिक करने पर दर्ज की गई डिटेल वेरिफाई करनी होगी। इसके लिए कंफर्म पर क्लिक करें। आगे मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे स्क्रीन पर मौजूद जगह पर दर्ज कर दें। इतना करने के बाद आपके सामने उस ब्रांच की जानकारी आ जाएगी, जिसमें बैंक अकाउंट ट्रांसफर किया गया है। इसके बाद आपका अकाउंट ऑनलाइन ही एक ब्रांच से दूसरी ब्रांच में ट्रांसफर हो जाएगा। ट्रांसफर का काम एक हफ्ते के अंदर होता है। एक सप्ताह बाद अपने खाते में लॉग इन करने के बाद आप नयी ब्रांच का नाम देख सकते हैं।
आपको समझ आ गया हो गया कि ऑनलाइन ब्रांच ट्रांसफर करने के लिए सबसे पहले नेट बैंकिंग जरूरी है। इसके अलावा बैंक के साथ आपका मौजूदा मोबाइल नंबर अपडेट होना चाहिए। साथ ही केवाईसी अपडेट होना भी जरूरी है।
यदि आप एसबीआई खाताधारक हैं और आपने अपने आधार कार्ड को अपने खाते से लिंक नहीं किया है, तो समय आ गया है कि आप इस काम को तुरंत करें। ऐसा न करने पर आपको समस्या का सामना करना पड़ेगा। बैंक ने अपने ग्राहकों को सूचित किया है कि सरकार से कोई बेनेफिट या सब्सिडी पाने वाले लोगों के लिए आधार कार्ड लिंकिंग अनिवार्य है। आधार न लिंक होने पर आपको ये फायदे नहीं मिलेंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!