नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक ने अपने होम लोन कस्टमर्स को बड़ी राहत दी है। बैंक अपने होम लोन कस्टमर्स को घर बैठे अपना होम लोन इंट्रेस्ट सर्टिफिकेट लेने की सुविधा दे रहा है। वैसे देखा जाए तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने अपने ग्राहकों को ऑनलाइन कई सुविधाएं उपलब्ध करा रखी हैं इन्ही में से एक है होम लोन इंट्रेस्ट सर्टिफिकेट ऑनलाइन लेने की। यानी अगर आपका एसबीआई में होम लोन चल रहा है और आपको इसका इंट्रेस्ट सर्टिफिकेट चाहिए तो इसके लिए बैंक ब्रांच नहीं जाना पड़ेगा। होम लोन ग्राहक आसानी से होम लोन इंट्रेस्ट सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि बैंक ग्राहक कुछ आसान स्टेप्स में घर बैठे अपना होम लोन इंट्रेस्ट सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। सबसे पहले आपको बता दें कि होम लोन इंट्रेस्ट सर्टिफिकेट का मुख्य रूप से इस्तेमाल होम लोन के ब्याज पर मिलने वाले इनकम टैक्स डिडक्शंस को क्लेम करने के लिए होता है। इसे डाउनलोड करने के लिए आपकी एसबीआई नेट बैंकिंग चालू होना जरूरी है।
- एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग के पर्सनल बैंकिंग सेक्शन में लॉग इन करें। अब ई-सर्विसेज को सिलेक्ट करें। इसके बाद माई सर्टिफिकेट्स विकल्प का चुनाव करें।
- अब सामने आए कई विकल्पों में होम लोन इंट्रेस्ट सर्टिफिकेट (प्रोविजनल) और एक्चुअल होम लोन इंट्रेस्ट सर्टिफिकेट शामिल हैं। दोनों में से जिस तरह का सटिफिकेट चाहिए, उस विकल्प को सिलेक्ट करें। होम लोन अकाउंट नंबर सिलेक्ट कर सबमिट करें।
- इसके बाद आपके सामने प्रोविजनल या एक्चुअल होम लोन इंट्रेस्ट सर्टिफिकेट शो होगा। इसे सबसे आखिर में ‘व्यू/डाउनलोड' विकल्प के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है। यह सर्टिफिकेट पीडीएफ या एचटीएमएल फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।
ज्यादातर घर खरीदार होम लोन पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80सी और 24b के भीतर मिलने वाले टैक्स बेनेफिट के बारे में जानकारी होती है। लोन लेने वाला व्यक्ति सेक्शन 24b के तहत ब्याज को हर साल 2 लाख रुपए तक डिडक्शन की तरह ले सकता है जबकि प्रिंसिपल अमाउंट पर सेक्शन 80C के भीतर साल में अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक की डिडक्शन मिलती है।
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने होम लोन की दरें 6.95 फीसदी सालाना से शुरू है। एसबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ये दरें 1 जुलाई 2020 से प्रभावी हुई हैं। एसबीआई में महिलाओं को होम लोन 6.95 फीसदी सालाना की शुरुआती दर से मिलेगा क्योंकि उनके लिए होम लोन रेट, रेगुलर रेट से 0.05 फीसदी कम हैं। अन्य लोगों के लिए ब्याज दर 7 फीसदी सालाना से शुरू है।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित