SBI Sarvottam FD Scheme: सभी लोग बैंकों में एफडी कराते हैं। लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि एसबीआई अमीरों के लिए अलग से एक एफडी स्कीम चलता है। इसके तहत अमीरों को एफडी कराने पर काफी ज्यादा ब्याज दिया जाता है।

Advertisement

एसबीआई की इस विशेष एफडी का नाम सर्वोत्तम एफडी है। इस एफडी के तहत एसबीआई 2 साल के लिए आम लोगों को सर्वोत्तम एफडी पर ब्याज यील्ड 7.61 फीसदी होगी। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को यह ब्याज यील्ड 8.14 प्रतिशत रहेगी।

Advertisement

जानिए क्या है एसबीआई सर्वोत्तम एफडी

एसबीआई सर्वोत्तम एफडी एक विशेष एफडी स्कीम है। इस एफडी को कराने के लिए दो शर्तें हैं। एक तो इस एफडी में पैसा बीच में नहीं निकाला जा सकता है। वहीं इस एफडी को 1 करोड़ रुपये से ज्यादा पैसे की कराई जा सकती है।

एसबीआई सर्वोत्तम एफडी दो तरह की

एसबीआई सर्वोत्तम एफडी दो तरह की है। यह एक करोड़ रुपये से लेकर 2 करोड़ रुपये तक की है। वहीं एसबीआई सर्वोत्तम एफडी 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की है। इन दोनों की ब्याज दरों में कुछ अंतर भी है।

Advertisement

पहले जानिए 1 करोड़ रुपये से लेकर 2 करोड़ रुपये तक की एसबीआई सर्वोत्तम एफडी

जहां तक एसबीआई सर्वोत्तम एफडी 1 करोड़ रुपये से लेकर 2 करोड़ रुपये तक की है, तो आमलोगों को 1 साल के लिए ब्याज यील्ड 7.29 प्रतिशत है। वहीं दो साल के लिए आमलोगों को 7.61 प्रतिशत ब्याज यील्ड मिलेगी। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को एक साल के लिए ब्याज यील्ड 7.82 फीसदी है। वहीं 2 साल के लिए वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज यील्ड 8.14 फीसदी है।

Advertisement

अब जानिए 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की एसबीआई सर्वोत्तम एफडी

2 करोड़ रुपये से ज्यादा की एसबीआई सर्वोत्तम एफडी पर भी अच्छा ब्याज दिया जा रहा है। 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की एसबीआई सर्वोत्तम एफडी पर आमलोगों को 1 साल के लिए ब्याज यील्ड 7.24 प्रतिशत है। वहीं दो साल के लिए आमलोगों को 7.08 प्रतिशत ब्याज यील्ड मिलेगी। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को एक साल के लिए ब्याज यील्ड 7.77 फीसदी है। वहीं 2 साल के लिए वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज यील्ड 7.61 फीसदी है।

Advertisement

दिया जा रहा है चक्रवृद्धि ब्याज

एसबीआई सर्वोत्तम एफडी में चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है। इसकी गणना हर तीन माह पर ब्याज की गणना की जाती है। यही कारण है कि लोगों को तय ब्याज दर से कुछ ज्यादा ब्याज दिया जाता है। वहीं एसबीआई सर्वोत्तम एफडी में जमा पैसे को बीच में नहीं निकाला जा सकता है। ये नॉन-कॉलेबल योजनाएं हैं, जिनमें समय से पहले पैसा नहीं ले सकते। अगर समय से पहले पैसा निकालते हैं तो चार्ज देना होगा।

Advertisement

एसबीआई की एक और स्पेशल एफडी स्कीम अमृत कलश

12 अप्रैल, 2023 से एसबीआई की 400 दिन की स्पेशल एफडी स्कीम अमृत कलश में ग्राहकों को 7.10 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। इस स्कीम में सीनियर सिटीजंस को 7.60 फीसदी ब्याज मिल रहा है। इस स्पेशल स्कीम का फायदा 31 मार्च, 2024 तक उठाया जा सकते हैं।

जानिए एसबीआई की अन्य एफडी की ब्याज दरें

  • 7 दिन से 45 दिन तक की ब्याज दर 3.50 प्रतिशत है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए 4 प्रतिशत है।
  • 46 दिन से 179 दिन तक की ब्याज दर 4.75 प्रतिशत है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए 5.25 प्रतिशत है।
  • 180 दिन से 210 दिन तक की ब्याज दर 5.75 प्रतिशत है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6.25 प्रतिशत है।
  • 211 दिन से 1 साल से कम तक की ब्याज दर 6 प्रतिशत है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6.50 प्रतिशत है।
  • 1 साल से लेकर 2 साल से कम तक की ब्याज दर 6.80 प्रतिशत है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.30 प्रतिशत है।
  • 2 साल से लेकर 3 साल से कम तक की ब्याज दर 7 प्रतिशत है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.50 प्रतिशत है।
  • 3 साल से लेकर 5 साल से कम तक की ब्याज दर 6.75 प्रतिशत है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.25 प्रतिशत है।
  • 5 साल से लेकर 10 साल तक की ब्याज दर 6.50 प्रतिशत है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.50 प्रतिशत है।

डिस्क्लेमर: एसबीआई की यह ब्याज दरें बैंक की वेबसाइट से ली गई हैं। इनमें किसी भी दिन एसबीआई बदलाव कर सकता है। ऐसे में एफडी कराने के पहले बैंक की वेबसाइट पर जाकर एफडी की ब्याज दरें जरूर चेक लें।