नई दिल्ली: एसबीआई ने अपने ग्राहकों के लिए खास सर्विस शुरू की है। एसबीआई ग्राहक अब बिना कार्ड और पैसे दिए शॉपिंग कर सकते है। कई बार होता है कि दुकान पर पहुंचकर याद आता है कि आप अपना एटीएम कार्ड घर पर ही रखा भूल आए हैं तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। क्योंकि देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने अपने ग्राहकों के लिए नई सर्विस शुरू की है। बैंक की मोबाइल से भुगतान करने वाली नई सर्विस 'एसबीआई कार्ड पे'है। बिना अकाउंट नंबर के भी कर सकते हैं ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे? ये भी पढें
बता दें कि इसमें प्वाइंट ऑफ सेल्स (पीओएस) मशीनों पर कार्ड को छुए बिना मोबाइल फोन के माध्यम से भुगतान करने की सुविधा होती हैं। बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों को अपने मोबाइल पर बस एक टैप करना होगा और इसके लिए उन्हें पीओएस पर क्रेडिट कार्ड को स्वाइप किए बिना पेमेंट हो जाएगी। तो चलिए हम आपको इस सर्विस के बारें में बताते है। SBI का ATM: ये 14 सुविधाएं देने के कारण है सबसे खास ये भी पढ़ें
जानिए इसके इस्तेमाल का तरीका
- एसबीआई कार्ड पे का इस्तेमाल करने के लिए कार्ड होल्डर्स को एसबीआई कार्ड मोबाइल ऐप पर अपने कार्ड को एक बार रजिस्टर करना होगा।
- कार्ड का रजिस्ट्रेशन होने के बाद ग्राहकों को लिए पेमेंट करना बहुत आसान हो जाएगा।
- फोन को अनलॉक करके मोबाइल को प्वाइंट ऑफ सेल टर्मिनल के नजदीक लाते ही पेमेंट हो जाएगा।
- एसबीआई कार्ड ने इस सुविधा को वीजा प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया है।
- यह किसी भी एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर यूज की जा सकती है।
- इसमें एंड्रॉयड ओस किटकैट वर्जन 4.4 और इससे ऊपर के ओएस यानी ओपरेटिंग सिस्टम होंगे।
प्रतिदिन 10 हजार रुपये कर सकते ट्रांजैक्शन
एसबीआई ने कार्ड पे ग्राहकों को इच्छा अनुसार प्रति ट्रांजेक्शन तक करनी की छूट दी है। इसके साथ ही, इसमें रोजाना ट्रांजेक्शन लिमिट भी तय करने की छूट मिलती है। अभी दूसरे एचसीई वाले ऐप ग्राहकों को 2000 रुपये तक प्रति ट्रांजैक्शन और प्रतिदिन 10 हजार रुपये तक ही ट्रांजैक्शन की अनुमति देते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान