नई द‍िल्ली: कोरोना के कारण अगर आप बाहर निकलने से बच रहे हैं और बैंक में खाता भी खुलवाना चाहते हैं तो भारतीय स्टेट बैंक ने आपके लिए सुविधा लॉन्च की है। आप घर बैठे ही बिना किसी पेपर (पेपरलेस) के ही अकाउंट खोल सकते हैं। अच्‍छी बात तो यह है कि अकाउंट खुलवाने के लिए आपको बैंक का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

Advertisement

जी हां अब आप एसबीआई के योनो ऐप के जरिए घर बैठे ही ऑनलाइन अकाउंट खुलवा सकते हैं। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) ने फिर से इंस्टा बैंकिंग अकाउंट सर्विस को फिर से शुरू कर दिया है। इसके जरिए धाताधारक घर बैठे ऑनलाइन अकाउंट खुलवा सकते हैं।

Advertisement

योनो एप से घर बैठे फटाफट खुलवाएं अपना इंस्टा सेविंग बैंक खाता

एसबीआई इंस्टा सेविंग बैंक अकाउंट 'ग्राहकों के लिए आधार आधारित तत्काल डिजिटल बचत खाता है। योनो के माध्यम से ऑनलाइन खाता खोला जा सकता है। यह नई सेवा सिर्फ पैन और आधार कार्ड नंबर से खोला जा सकता है। ये एक पूरी तरह से पेपरलेस सर्विस है। एसबीआई इंस्टा सेविंग बैंक खाता धारकों को 24x7 बैंकिंग सर्विस देती है। एसबीआई इंस्टा सेविंग बैंक अकाउंट के सभी नए खाताधारकों को बुनियादी व्यक्तिगत RuPay ATM-cum-डेबिट कार्ड जारी करेगा। बता दें कि एसबीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी देते हुए कहा है कि इस बैंक अकाउंट का नाम इंस्टा सेविंग्स बैंक अकाउंट है। इसे घर बैठे कोई भी खुलवा सकता है। इसमें मिनिमम बैंलेंस नहीं होने पर बैंक कोई चार्ज भी नहीं वसूलेगा।

जानि‍ए कैसे खोलें बैंक खाता

इंस्‍टा-सेविंग्‍स बैंक खाता खोलने के लिए आपको एसबीआई योनो ऐप का इस्तेमाल करना होगा। इसके अलावा आप एसबीआई की वेबसाइट योनो (https://www.sbiyono.sbi/) पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि बैंक खाता खोलने के बाद 1 साल तक केवाईसी (नो योर कस्टमर) पूरी नहीं होने पर बैंक खाता बंद हो जाएगा। बैंक के मौजूदा कस्‍टमर ये अकांउट नहीं खोल सकते. ब्रांच ट्रान्‍जैक्‍शन की सुविधा नहीं। बैंक के सेविंग्स अकाउंट में 1 लाख रुपये तक के बैलेंस पर ब्याज दर 2.70 फीसदी है। इसके अलावा 1 लाख से ज्यादा बैलेंस जमा होने पर भी ब्याज दर 2.70 फीसदी ही है। यह रेट 31 मई 2020 से लागू है।

बैंक अकाउंट खोलने पर ग्राहकों को मिलेंगे 4 फायदें

(1) पेपरलेस अकाउंट ओपनिंग- आप घर पर बैठकर बैंक अकाउंट खुलवा सकते हैं।
(2) मिनिमम बैलेंस की नो टेंशन-मिनिमम बैलेंस न होने पर कोई चार्ज नहीं
(3) खाते में रख सकते हैं 1 लाख रुपये- 1 लाख रुपये तक का बैलेंस रखने की सुविधा मिलेगी।
(4) बैंक खाता बदलने की सुविधा- खात खुलवाने के 1 साल के अंदर रेगुलर सेविंग्‍स अकाउंट या डिजिटल सेविंग्‍स खाते में बदलवा सकते हैं।

जान‍िए कौन खोल सकता है खाता
  1. इस खाते को केवल 18 साल से ऊपर के भारतीय नागरिक खोल सकते हैं।
  2. इंस्‍टा अकाउंट एक सिंगल ऑपरेटिंग खाता है। इसका मतलब साफ है कि इसके ज्वाइंट खाते के तौर पर नहीं खोला सकता है।
  3. बैंक खाता खोलने के लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और पैन कार्ड होना अनिवार्य है।
  4. बैंक खाता खोलने वक्त नॉमिनी बनाना अनिवार्य है।
  5. ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) बेस्‍ड ई-केवाईसी के जरिए अकाउंट ओपनिंग, ब्रांच में जाकर फुल केवाईसी कराना जरूरी है।