नई दिल्ली: कोरोना संकट के दौरान ज्यादातर लोग घर से ही अपने काम कर रहे है। देशभर में बड़ी संख्या में लोग ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल कर रहे है। लेकिन इसी वजह से ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी बढ़ रही है। इसी को देखते हुए देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने अपने खाताधारकों को ट्वीट करके अलर्ट किया है।
देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई अपने ग्राहकों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है। इसी के मद्देनजर एसबीआई ने ट्विटर पर ऑनलाइन फ्रॉड से बचने का तरीका बताया है। इस ट्वीट में एसबीआई ने लिखा है फिशिंग से सावधान रहें अपनी कोई भी निजी जानकारी इंटरनेट पर शेयर करने से बचें। इसके साथ ही वीडियो के जरिए एसबीआई ने बताया है की सुरक्षित रहने के लिए इन सरल सुरक्षा उपायों का पालन करें।
सबसे पहले आपको बता दें कि फिशिंग एक किस्म की इंटरनेट थेफ्ट है। इसका प्रयोग गोपनीय वित्तीय जानकारी, जैसे- बैंक खाता संख्या, नेट बैंकिंग पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड नंबर, व्यक्तिगत पहचान का ब्योरा आदि चुराने के लिए किया जाता है। बता दें कि इसमें हैकर, बाद में इस जानकारी का उपयोग पीड़ित व्यक्ति के खाते से पैसा निकालने या उसके क्रेडिट कार्ड्स से बिलों का भुगतान करने के लिए कर सकता है।
- हमेशा एड्रेस बार में ठीक यूआरएल टाइप करके साइट पर लॉगऑन करें।
- केवल प्रमाणीकृत लॉगइन पेज पर ही अपना यूज़र आईडी और पासवर्ड एंटर करें।
- अपना यूज़र आईडी और पासवर्ड देने से पहले कृपया यह सुनिश्चित करें कि लॉगइन पेज का URL 'https://'text के साथ शुरू होता है और यह 'http://' नहीं है। 'S' से तात्पर्य है ' सुरक्षित ' जो इस बात का संकेत देता है कि वेब पेज में एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल किया गया है।
- हमेशा, ब्राउज़र और वेरीसाइन प्रमाण पत्र के दाहिनी ओर सबसे नीचे स्थित लॉक चिह्न को खोजें।
- फोन / इंटरनेट पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी केवल तभी दें जब आपने कॉल या सत्र शुरू किया है और सामने वाले व्यक्ति की आपके द्वारा विधिवत पुष्टि कर ली गई है।
- कृपया यह ध्यान रखें कि बैंक कभी भी आपसे ई-मेल के माध्यम से आपके खाते की जानकारी की पुष्टि करने के लिए पूछताछ नहीं करेगा।
- भारतीय स्टेट बैंक ने एसबीआई क्विक नाम से एक सेवा चालु की है। जिसके तहत आप मिस्ड कॉल बैंकिंग की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
- यह सुविधा के लिए आपके पास एंड्रॉयड, विंडो, आईओएस या ब्लैकबेरी फोन होना चाहिए।
- आपको सबसे पहले एप्प स्टोर में जाकर एसबीआई क्विक एप डॉउनलोड करना होगा।
- इस एप्प की खासियत यह है कि इसे इंटरनेट के बिना भी चलाया जा सकता है। बस एक बार एप्प को डॉउनलोड करने के लिए आपको इंटरनेट की आवश्यकता होगी।
- यह एप्प तब ही काम करेगा जब आप नंबर बैंक खाते से रजिस्टर होगा
- एसएमएस और मिस्ड कॉल के जरिये आप बैंकिंग की अधिकतम सुविधाएं प्राप्त कर पाएंगे
- एक मिस्ड कॉल या एसएमएस करने पर अकाउंट बैलेंस मिनी स्टेटमेंट सहित कई अन्य बैंकिंग सुविधाओं का आपको यहां से फायदा मिल सकता हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान