SBI Cheque Payment: आपका अकाउंट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है और आप अपनी चेक पेमेंट को रोकना चाहते हैं, तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा आपको ऐसी सुविधा मुहैया कराई जाती है, जिसकी मदद से आप बड़ी आसानी से ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से चेक का पेमेंट रोक सकते हैं। अगर आप इस काम को ऑनलाइन करना चाहते हैं, तो आपके पास नेट बैंकिंग या फिर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का मोबाइल एप्लीकेशनल होना ही चाहिए।

Advertisement

अगर आपने बैंक में चेक को भुगतान के लिए जमा किया है और किसी कारणवश उसे रोकना चाहते हैं तो आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप घर बैठे बड़े आसानी से ऑनलाइन ही चेक द्वारा किए जाने वाले ट्रांजैक्शन को रोक सकते हैं। लेकिन यह तभी पॉसिबल हो सकता है जब आपका मोबाइल नंबर आपके अकाउंट नंबर से लिंक हो और बैंक में रजिस्टर्ड भी हो। बैंक द्वारा ऐसा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जाता है। अगर आपके पास एसबीआई योनो एप्लीकेशन है, तो भी आप बड़ी आसानी से बैंक का चेक कैंसल करने की रिक्वेस्ट डाल सकते हैं।

Advertisement

एसबीआई योनो एप्लीकेशन से चेक पेमेंट कैंसिलेशन

इसके लिए आपको सबसे पहले कस्टमर एसबीआई के योनो एप में लॉगिन करना होगा।

इस मोबाइल बैंकिंग एप्लीकेशन में लॉगिन करने के बाद आपको (रिक्वेस्ट) के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

रिक्वेस्ट पर क्लिक करने के बाद आपके सामने चेक बुक का ऑप्शन खुलेगा। जिसमें जाकर स्टॉप चेक पर क्लिक करना होगा, उसके बाद आप आपको अपना अकाउंट नंबर चुनना पड़ेगा।

Advertisement

इसके बाद आपको चेक की शुरुआती और आखिरी नंबर को भरना पड़ेगा।

इसके बाद बैंक के द्वारा आपसे इस पेमेंट को रोकने का कारण पूछा जाएगा जिसे आपको बताना पड़ेगा।

कारण बताने के बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा। जैसे ही आप सबमिट पर क्लिक करेंगे क्रॉस वेरिफिकेशन के लिए बैंक के द्वारा आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड भेजा जाएगा जो कुछ ही समय के लिए वैलिड होता है।

Advertisement

आपके पास वह पासवर्ड आ जाए तो आप उसे भर के फिर से सबमिट बटन पर क्लिक करें। इससे बैंक आसपास हो जाएगा कि चेक कैंसिल करने की रिक्वेस्ट आपकी ही है।

इसके बाद बैंक के द्वारा आपका ट्रांजैक्शन रोक दिया जाएगा और आपका चेक से पेमेंट नहीं होगी।

इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करके रोकें चेक ट्रांजैक्शन

ऐसा करने के लिए आपको एसबीआई बैंक की वेबसाइट (onlinesbi.com) पर लॉगिन करना होगा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया इंटरनेट बैंकिंग का आईडी और पासवर्ड आपको बैंक के द्वारा ही दिया जाता है, जिसे भरकर आप आसानी से लॉगिन कर पाएंगे।

Advertisement

इसके बाद वहां पर आपको ई-सर्विस सेक्शन चुनना होगा उसके बाद आपको स्टॉप चेक पेमेंट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद बैंक आपसे उसे खाते का सिलेक्शन करने के लिए बोलेगा, जिससे आपको चेक कैंसिल करना है। तो आपको वही अकाउंट नंबर सेलेक्ट करना है जिससे आपने चेक रिलीज किया है।

इसके बाद आपको अपने चेक के शुरुआती और आखिरी नंबर को भरना पड़ेगा। इसके बाद आपको अपने चेक के टाइप का सिलेक्शन करना होगा।

Advertisement

चेक टाइप सेलेक्ट करने के बाद आप ट्रांजैक्शन क्यों कैंसिल कर रहे हैं, इस बात की जानकारी भी बैंक को देनी पड़ेगी। इसमें कई ऑप्शन रहते हैं जिन्हें कस्टमर अपने हिसाब से चुन सकते हैं।

हालांकि इस कंडीशन में आपको कुछ फीस देनी पड़ेगी जो आपको चेक रोकना से पहले दिखा दी जाएगी। यह पैसा आपके खाते से काट लिया जाता है।

इसके बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा और रिक्वेस्ट डिटेल वेरिफिकेशन के लिए (ओके) पर भी क्लिक करना होगा।

अगर बैंक के द्वारा आपकी रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट कर लिया गया है तो आपको एक रेफरेंस नंबर पर मिलेगा जिससे आप बाद में भी कभी इस समस्या के बारे में कस्टमर केयर से सीधे बात कर सकते हैं। रेफरेंस नंबर के साथ आपको वह मैसेज भी दिखेगा जिसमें चेक पेमेंट कंफर्म होने का कैंसिलेशन भी मिल जाएगा।