नई दिल्‍ली: अचानक अगर नकदी की जरूरत पड़ जाए तो परेशान न हों। घर में रखा सोना भी मुश्किल घड़ी में आपके काम आ सकता है। लोन के लिए अक्सर लोग ज्वैलर्स का सहारा लेते हैं लेकिन आज के टाइम में कुछ बैंक भी गोल्ड लोन स्कीम चलाते हैं। इनकी मदद से आप मुश्किल घड़ी में बैंक को सोना गिरवीं रख उस पर लोन ले सकते हैं। गोल्‍ड लोन हमेशा ही पर्सनल लोन के मुकाबले बेहतर विकल्‍प होता है। इसमें पर्सनल लोन की तुलना में ब्‍याज दरें कम होती हैं। इसके साथ ही रिपेमेंट के फ्लेक्सिबल विकल्‍प मिलते हैं।

Advertisement

20 लाख रुपये तक का ले सकते गोल्‍ड लोन
वहीं अगर आप एसबीआई के कस्मटर हैं और आपको किसी ऐसी इमरजेंसी जिसके लिए पैसों की विशेष जरूरत है तो आप एसबीआई गोल्ड लोन की सुविधा का फायदा ले सकते हैं। देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई भी पर्सनल गोल्‍ड लोन की पेशकश करता है। इसके तहत ग्राहक 20 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं।

Advertisement

एसबीआई गोल्‍ड लोन कौन ले सकता है
  • 18 साल से अधिक उम्र का कोई भी व्‍यक्‍ति यह लोन ले सकता है।
  • अच्‍छी बात यह है कि आपको गोल्‍ड लोन लेने के लिए इनकम का कोई प्रूफ नहीं देना पड़ता है।
  • आमतौर पर बैंक सोने की वैल्‍यू का 75 फीसदी तक लोन के तौर पर देते हैं। यह सोने की शुद्धता पर निर्भर करता है।
  • कोई व्‍यक्ति अकेले या संयुक्‍त रूप से यह लोन पाने के लिए एलिजिबल है।
  • इसमें बैंक के कर्मचारी, पेंशनर्स सहित नियमित इनकम से स्रोत वाले व्‍यक्ति शामिल हैं।
  • एसबीआई गोल्‍ड लोन स्‍कीम के तहत कम से कम 20 हजार रुपये और ज्‍यादा से ज्‍यादा 50 लाख रुपये तक का लोन लिया जा सकता है।
बैंक का मार्जिन कितना होता है

- गोल्‍ड लोन : 25 फीसदी
- लिक्विड गोल्‍ड लोन : 25 फीसदी
- बुलेट रिपेमेंट गोल्‍ड लोन : 35 फीसदी
-इसमें सिक्‍योरिटी के तौर पर ज्‍वेलरी बैंक के पास रहती है.
-प्रोसेसिंग फीस की बात करें तो लोन की रकम का 0.25 फीसदी + न्‍यूनतम 250 रुपये जीएसटी (योनो से अप्‍लाई करने पर यह शून्‍य होगी.)

एसबीआई गोल्‍ड लोन की ब्‍याज दर
किसी भी लोन की रकम के लिए एक साल के एमसीएलआर से 0.50 फीसदी अधिक है। अन्‍य : आवेदक को गोल्‍ड अप्रेजर चार्ज भी देना होगा।

ये है रिमेंट का तरीका

-गोल्‍ड लोन : डिस्‍बर्समेंट के अगले महीने से प्रिंसिपल और इंटरेस्‍ट का रिपेमेंट शुरू हो जाएगा। जबकि गोल्‍ड लोन रिपेमेंट की अवधि 36 महीने है।
- लिक्विड गोल्‍ड लोन : ट्रांजैक्‍शन फैसिलिटी के साथ ओवरड्राफ्ट अकाउंट और मासिक ब्‍याज देना होता है। लिक्विड गोल्‍ड लोन रिपेमेंट की अवधि 36 महीने है।
- बुलेट रीपेमेंट गोल्‍ड लोन : लोन के बंद होने या इसके शुरू होने से पहले। बुलेट रिपेमेंट गोल्‍ड लोन की अवधि 12 महीने है।

लोन के लि‍ए इन दस्तावेजों की जरुरत
  • तस्वीरों की दो प्रतियों के साथ गोल्ड लोन के लिए आवेदन।
  • पते के प्रमाण के साथ पहचान का प्रमाण
  • अनपढ़ कर्जदारों के मामले में गवाह पत्र।
  • डीपी नोट और डीपी नोट डिलीवरी लेटर लें।
  • सोने के गहने डिलिवरी लेटर।
  • व्यवस्था पत्र।
सिर्फ 1 मिस्ड कॉल में एसबीआई देगा गोल्ड लोन

भारतीय स्टेट बैंक बिना कागजी कार्रवाई के गोल्ड लोन दे रहा है। एसबीआई के साथ गोल्ड लोन लेने वाले ग्राहक 7208933143 पर एक मिस्ड कॉल दे सकते हैं या 7208933145 पर एसएमएस कर सकते हैं, बैंक फिर कॉल बैक करेगा। आपके लिए गोल्ड लोन उपलब्ध कराने के लिए प्रक्रिया शुरू करेगा। एसबीआई ने ट्वीट किया, बिजनेस के लिए अच्छी इंवेस्टमेंट चाहो तो पहले एसबीआई सोचो। एसबीआई से गोल्ड लोन के लिए आवेदन करें। 7.50% के ब्याज दर पर रोमांचक डील का इंज्वाय करें। कोई प्रोसेसिंग फी नहीं लगेगी। कॉल बैक के लिए 7208933143 नंबर पर मिस्ड कॉल करें या 7208933145 पर गोल्ड एसएमएस करें।

Gold-Silver Rate : सोना खरीदने का बढ़िया मौका जबकि चांदी की कीमत में लगी आग