नई द‍िल्‍ली: एसबीआई ग्राहक ध्‍यान दें, आपके ल‍िए बड़े काम की खबर है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने खुदरा फिक्स डिपॉडिट (एफडी) दरों में कटौती की घोषणा की है। इस तरह देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने आज से अपने ग्राहकों को झटका दिया है। बैंक ने ब्याज दरों में बदलाव किया है।

Advertisement

बदल गई आज से SBI एफडी की दरें
बैंक ने एक बार फिर से फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बदलाव कर इसमें कटौती की है। आज यानी 10 फरवरी से एसबीआई ने अपनी सावधि जमा या एफडी की दरों में कटौती लागू हो गई है। मालूम हो कि ये नौंवा मौका है जब बैंक ने ब्याज दरों में कटौती कर खाताधारकों को झटका दिया है। वहीं बैंक ने वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (एमसीएमआर) में कटौती कर एफडी पर ब्याज दर में कमी कर दी है। फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर भी एसबीआई ने 10 से 50 बेसिस प्वाइंट की कमी की है। एकमुश्त एफडी (बल्क टर्म डिपॉजिट) पर मिलने वाले ब्याज में भी कमी की गई है। SBI E-Card : खूब करें पेमेंट, नहीं होगी कोई भी धोखाधड़ी ये भी पढ़ें

Advertisement

यहां जानें पूरी लिस्ट
  • 7 से 45 दिन की एफडी कराने वालों को 4.5 फीसदी मिलेगा।
    • 46 दिन से 179 दिन की एफडी अब 46 से 179 दिनों की एफडी पर 5 फीसदी ब्याज मिलेगा। बता दें कि इससे पहले 5.50 फीसदी ब्याज मिल रहा था।
      • बैंक 180 दिनों से 210 दिनों की एफडी पर बैंक 5.50 फीसदी ब्याज दे रहा हैं।
        • एसबीआई ने 211 दिन से 1 साल की एफडी पर ब्याज दरें 5.50 फीसदी हैं।
          • एसबीआई अब 1-2 साल की एफडी पर 6 फीसदी ब्याज देगा।
            • बता दें कि एसबीआई अब 2-3 साल की एफडी पर 6.10 फीसदी की बजाए 6 फीसदी ब्याज देगा।
              • वहीं 3 साल से 5 साल तक की एफडी पर एसबीआई 6 फीसदी ब्याज देगा।
                • 5 से 10 साल तक की एफडी- इस एफडी पर 10 फरवरी से एसबीआई सिर्फ 6 फीसदी ब्याज देगा।
                • सीनियर सिटीजन के लिए नई एफडी ब्याज दरें

                  (1) एसबीआई 7 से 45 दिन के लिए एफडी पर 5 फीसदी ब्याज देगा।

                  (2) एसबीआई 46 से 179 दिनों के लिए एफडी पर 5.5 फीसदी ब्याज देगा।

                  (3) 180 दिन से 210 दिनों के लिए एफडी पर 6 फीसदी ब्याज देगा।

                  (4) 211 दिन से 1 साल तक के लिए एसबीआई इस दौरान एफडी पर 6 फीसदी ब्याज देगा।

                  (5) 1 साल से 2 साल तक की इस एफडी पर 6.5 फीसदी का ब्याज मिलेगा।

                  (6) 2 से 3 साल के लिए एफडी पर 6.5 फीसदी ब्याज देगा।

                  (7) 3 से 5 साल के लिए एफडी पर एसबीआई 6.5 फीसदी ब्याज देगा।

                  (8) 5 से 10 साल के लिए एफडी पर 6.50 फीसदी ब्याज मिलेगा।

                  एसबीआई ने लगातार नौवीं बार किया कटौती का एलान

                  भारतीय स्टेट बैंक ने परिपक्वता अवधि 7 दिन से 45 दिन तक को छोड़कर सभी तरह की FD दरों में कटौती की है। इससे पहले बैंक ने जनवरी के महीने में एक वर्ष के बीच परिपक्वता के लिए एफडी दरों में 15 बीपीएस की कटौती की थी। एसबीआई ने लगातार नौवीं बार वित्त वर्ष 2019-20 के लिए मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) में कटौती का एलान किया है। लेकिन साथ ही एफडी पर मिलने वाले ब्याज में भी कमी की है। एसबीआई ने एमसीएलआर में कटौती की है। इसमें पांच बीपीएस की कटौती की गई है, जिसके बाद यह दर सालाना 7.90 फीसदी से कम होकर 7.85 फीसदी हो गई है। इससे ग्राहकों को फायदा होगा क्योंकि अब उन्हें सस्ते में होम लोन और ऑटो लोन मिल जाएगा।