नई दिल्ली, अप्रैल 20। आज के वक्त में बचत खाता बेहद जरूरी है। चाहे आपको निवेश करना हो या फिर बचत या आप किसी सरकारी योजना का फायदा लेना चाहते हैं, आपको एक बचत खाते की जरूरत होगी ही। आप बचत खाते की मदद से पैसों का लेन-देन कर सकते हैं। इसके अलावा अब बैंक बचत खाते पर डेबिट कार्ड, चेक और इंटरनेट बैंकिंग की भी सुविधा देते हैं। आप बचत खाते को बैंक की मोबाइल ऐप से ऑपरेट कर सकते हैं। सभी के पास अपना बचत खाता हो, इसके लिए सरकार ने जनधन योजना की भी शुरुआत की थी। मगर बचत खाते से जुड़ी 5 बुनियादी बातें ऐसी हैं, जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए। इससे आपको लेन-देन और खाते को ऑपरेट करने में मदद मिलेगी। आइए जानते हैं इन 5 जरूरी चीजों के बारे में।
सबसे पहली बात कि बचत खाते में आपका जो पैसा जमा रहता है उस पर बैंक की तरफ से निश्चित दर पर ब्याज का भुगतान किया जाता है। इस ब्याज का भुगतान तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर किया जा सकता है। इस समय बड़े बैंक बचत खाते पर कम ब्याज दे रहे हैं। इसलिए आपको ऐसे बैंक में बचत खाता रखना चाहिए, जिसमें अधिक ब्याज मिले। कई स्मॉल फाइनेंस बैंक ऐसे हैं, जो आपको बचत खाते पर इतना ब्याज देंगे, जितना आपको बड़े बैंकों में एफडी पर भी नहीं मिलेगा।
बचत खाते पर आपको जो ब्याज मिलता है उस पर टैक्स लगता है। हालांकि टैक्स तब ही लगेगा जब किसी वित्त वर्ष में आपको मिला कुल ब्याज 10,000 रु से ज्यादा हो। वरिष्ठ नागरिकों को 50000 रु तक मिले ब्याज पर कोई टैक्स नहीं देना होता। जहां तक टैक्स रेट का सवाल है तो आप जिस स्लैब में आएंगे, उसी हिसाब से आपकी ब्याज राशि पर टैक्स लगेगा।
यूं तो जीरो बैलेंस बचत खाते भी होते हैं। मगर अधिकतर बचत खातों में मासिक या तिमाही आधार पर एक निश्चित राशि रखनी होती है। अगर ऐसा न किया जाए तो बैंक आपसे जुर्माना वसूलता है। हर बैंक में अलग-अलग तरह के खातों पर मिनिमम बैलेंस सीमा कम-ज्यादा होती है। साथ ही शहरों और ग्रामीण इलाकों में बैंकों में खाता खुलवाने पर भी यह सीमा अलग होती है।
आप बचत खाते में पैसों की लेन-देन कई तरह से कर सकते हैं। इनमें ऑनलाइन पेमेंट के अलावा डेबिट कार्ड, चेक और यूपीआई के जरिए की जाने वाली पेमेंट भी शामिल हैं। आप इंटरनेट बैंकिंग के जरिए भी पैसों की लेन-देन कर सकते हैं।
कई बैंक अपने बचत खाते के साथ कुछ अतिरिक्त बेनेफिट देते हैं। जैसे कि कुछ बैंक आपको मुफ्त में बचत खाते के साथ डीमैट खाता खोलने की सुविधा देते हैं, जिसका इस्तेमाल शेयर बाजार में ट्रेडिंग के लिए किया जा सकता है। साथ ही, कुछ बैंक आपको बचत खाते के साथ फ्री में बैंक लॉकर की सुविधा भी दे सकते हैं। बता दें कि किसी नाबालिग सहित सभी आयु वर्ग के व्यक्ति बचत खाता खोले सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!