Sanstar IPO: प्राइमरी मार्केट में धड़ाधड़ पब्लिक इश्यू खुल रहे हैं. इस कड़ी में स्पेश्यालिटी केमिकल बनाने वाली कंपनी Sanstar Ltd का इश्यू 19 जुलाई से खुला, जोकि 23 जुलाई तक ओपन रहा. अंतिम दिन इश्यू करीब 83 गुना भरकर बंद हुआ. आज 24 जुलाई को शेयर अलॉटमेंट होगा. कंपनी ने 510 करोड़ रुपए जुटाने के लिए पब्लिक इश्यू लॉन्च किया. इसके लिए 5.37 करोड़ शेयर जारी किए गए. अलॉटमेंट के बाद शेयर 26 जुलाई को BSE और NSE पर लिस्ट होगा.

Advertisement

Sanstar IPO Allotment Status

Step 1: BSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और 'Status of Issue Application' पर जाएं या फिर https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर डायरेक्ट विजिट करें
Step 2: सेक्शन में 'Issue Type' पर विजिट करें और'Equity' ऑप्शन क्लिक करें
Step 3: यहां ड्रॉपडाउन मेन्यू में 'Sanstar Ltd' को चुने
Step 4: अब अपना अप्लीकेशन नंबर या PAN नंबर भरें
Step 5:'I am not a Robot' पर क्लिक करें और सबमिट करें

Advertisement

Sanstar IPO की अहम बातें

स्पेश्यालिटी केमिकल कंपनी का पब्लिक इश्यू इसी हफ्ते 19 से 23 जुलाई तक खुलागा. इसके लिए इश्यू प्राइस 95 रुपए प्रति शेयर फिक्स किया गया. इश्यू में OFS के जरिए कंपनी 113 करोड़ रुपए जुटाए गए, जिसमें प्रोमोटर्स और मौजूदा निवेशक हिस्सा बिक्री की. वहीं, फ्रेश इश्यू के जरिए 397 करोड़ रुपए जुटाई गई.

Sanstar IPO से जुड़ी खास बातें

19 से 23 जुलाई तक खुला
इश्यू प्राइस: 95 रुपए प्रति शेयर
लॉट साइज: 150 शेयर
इश्यू साइज: 510 करोड़ रुपए

Advertisement

Sanstar का क्या है बिजनेस?

Sanstar Ltd, अहमदाबाद बेस्ड स्पेश्यालिटी केमिकल बनाने वाली कंपनी है. ये जिको लिक्विड ग्लूकोज, ड्राइड ग्लूकोज सॉलिड, माल्टोडेक्सट्रिन, डेक्सट्रोज मोनोहाइड्रेट, नेटिव मेज स्टार्च, मॉडिफाइड मेज स्टार्च जैसे प्रोडक्ट बनाती है. इसके अलावा कंपनी को-प्रोडक्ट्स में जर्म्स, ग्लूटेन, फाइबर और मेज स्टीप लिकर जैसे प्रोडक्ट्स की एक रेंज तैयार करती है.

कंपनी के स्पेशलिटी प्रोडक्ट और इन्ग्रेडियंट सॉल्यूशन्स फूड के टेस्ट, टेक्सचर और न्यूट्रिशनल वैल्यू को बढ़ाते हैं. कंपनी के प्रोडक्ट्स एशिया, अफ्रीका, मध्य पूर्व, अमेरिका, यूरोप और ओशिनिया के 49 देशों में एक्सपोर्ट होता है. जबकि भारत में 22 राज्यों में प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूट करती है.

Advertisement

Sanstar IPO सब्सक्रिप्शन स्टेटस

कैटेगरी सब्सक्रिप्शन
Total 82.99x
Retail 24.23x
NII 136.5x
QIB 145.68x