नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान ने लॉकडाउन के बीच एक नया बिजनेस शुरू किया है। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने अपने नवीनतम व्यावसायिक उपक्रम में FRSH ब्रांड के तहत सैनिटाइजर्स लॉन्च किया। क्लॉदिंग, फिटनेस इक्विपमेंट, जिम और साइकिल ब्रांड के बाद सलमान खान ने अपना पर्सनल केयर ब्रांड फ्रेश (एफआरएसएच) लॉन्च किया है। बता दें कि बॉलीवुड मेगास्टार ने 24 मई की देर रात सोशल मीडिया पर अपने नए सौंदर्य और पर्सनल केयर ब्रांड FRSH के लॉन्च की घोषणा की।
बता दें कि इस बारे मे जानकारी खुद सलमान खान ने ही ट्विटर पर दी है, उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि मैं अपना नया ग्रूमिंग और पर्सनल केयर ब्रांड FRSH लॉन्च कर रहा हूं, यह है आपका, मेरा, हम सबका ब्रांड जो लाएगा आप तक बेहतरीन प्रोडक्ट्स, सेनेटाइजर्स आ चुके हैं, जो मिलेंगे आपको यहां...तो ट्राई करो। सलमान का ये ट्वीट और प्रोडक्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है, लोग सलमान और उनके इस नए कदम की काफी तारीफ कर रहे हैं। FRSH की वेबसाइट के मुताबिक, सैनिटाइसर की 100 मिली लीटर बोतल की कीमत 50 रुपए और 500 मिली लीटर की बोतल में सैनिटाइजर का दाम 250 रुपए है। हालांकि, वेबसाइट के मुताबिक, कॉम्बो सेट की खरीदारी पर 10 प्रतिशत से 20 फीसदी तक छूट मिलेगी।
बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान कभी जरूरतमंदों को भोजन बांटकर तो कभी गरीब लोगों के लिए फूड ट्रक चलवाकर सुर्खियों में आने वाले सलमान खान ने ईद के खास मौके पर अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। मालूम हो कि सलमान खान ने इससे पहले बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने वाले 25 हजार से अधिक डेली वेजेज वर्कर्स के अकाउंट में रुपये ट्रांसपर कर उनकी मदद की थी और इसके बाद सलमान ने मुंबई के विभिन्न इलाकों में एक फूड ट्रक चलवा कर जरुरतमंदों को राशन बंटवाया था।
बता दें कि सलमान खान ने वीडियो में बताया है कि पहले उनकी प्लानिंग डियोड्रेंट्स लाने की थी। लेकिन वर्तमान समय की जरूरत को देखते हुए उन्होंने सैनेटाइजर्स लाने का फैसला लिया। कोरोना वायरस महामारी के चलते सैनिटाइजर्स की मांग बहुत ज्यादा है और दुनियाभर में इस जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए सैनिटाइजिंग एक महत्वपूर्ण हथियार है। सलमान ने यह भी बताया कि कुछ दिनों बाद वे डियोड्रेंट्स, बॉडी वाइप्स और परफ्यूम जैसे कई अन्य प्रोडक्ट्स भी मार्केट में उतारेंगे। मालूम हो कि सलमान ने फ्रेश की शुरुआत पूर्व टेनिस प्लेयर महेश भूपति के ब्यूटी ब्रांड स्केनशियल्स के साथ ज्वॉइंट वेंचर के रूप में की है। रिपोर्ट्स की मानें तो वे करीब एक साल से अपने इस ब्रांड पर काम कर रहे थे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान