नई दिल्ली: दिग्गज बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड आमतौर पर अपने बुलेट मॉडल के लिए जानी जाती है। विश्व स्तर पर इस कंपनी ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। रॉयल एनफील्ड दुनिया भर में पॉप्युलर है। कंपनी ने इस बार वुमन राइडर्स के लिए खास पेशकश की है। पहाड़ों और अन्य दुर्गम स्थानों पर सुगम परिवहन के अनुकूल मोटरसाइकिल बनाने वाली रॉयल एनफील्ड ने बीते कल सोमवार को अपनी परिधान श्रृंखला पेश की है। इसमें महिलाओं के लिए मोटरसाइकिल चलाने वाले विशेष परिधान, एक्सेसरीज और राइडिंग गियर्स की नई रेंज को लांच किया है। महिलाओं के लिए कपड़ों का कलेक्शन रॉयल एनफील्ड के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर पर आज से उपलब्ध हो जाएंगे।
रॉयल एनफील्ड ने एक बयान में कहा कि यह परिधान ऑनलाइन store.royalenfield.com पर और ऑफलाइन दिल्ली, बेंगलुरू, अहमदाबाद और कोलकाता के चुनिंदा स्टोर पर उपलब्ध है। इस संग्रह में राइडिंग जैकेट के क्लच, पैंट, दस्ताने, हेलमेट, टी-शर्ट, शर्ट और जींस शामिल है। इन्हें विशेष तौर पर महिला ग्राहकों की जरूरत और देश के अलग-अलग मौसमी हालातों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।
यह नई रेंज कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट से लेकर कुछ चुनिंदा डीलरशिप पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत महज 700 रुपये है, इसमें जैकेट्स से लेकर हेलमेट और अन्य राइडिंग गियर्स शामिल हैं। इन्हें विशेष तौर पर महिला ग्राहकों की जरूरत और देश के अलग-अलग मौसमी हालातों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।
इसके अलावां आप कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट से भी इन राइडिंग गियर्स को खरीद सकते हैं। इनमें टीशर्ट, शर्ट, डेनिम, हेलमेट, राइडिंग जैकेट्स, ग्लव्स और राइडिंग ट्राउजर इत्यादि शामिल हैं। इनकी कीमत 700 रुपये से लेकर 14,000 रुपये तक है। कंपनी के जैकेट्स की रेंज तीन अलग अलग मैटीरियल में उपलब्ध है, जिसमें कॉटन, समर मेश और ऑल वेदर जैकेट्स शामिल हैं। वहीं ट्राउजर्स भी दो तरह के हैं। इसके अलांवा दो तरह के राइडिंग ग्लव्स भी इस रेंज में उपलब्ध हैं। कंपनी महिलाओं के लिए नए हेलमेट्स भी बेच रही है। इसके अलावां कंपनी अन्य लाइफ स्टाइल जैकेट्स भी बेच रही हैं, महिलाओं के लिए लांच की गई रॉयल एनफील्ड की सबसे सस्ती राइडिंग गियर्स में टीशर्ट शामिल हैं। कंपनी डेनिम मैटीरियल में ट्राउजर भी बेच रही है। वहीं शॉर्ट्स के शौकीनों के लिए भी एक रेंज उपलब्ध है।
- कॉटन राइडिंग जैकेट्स- 5800 रु
- समर मेश राइडिंग जैकेट- 7000 रु
- राइडिंग थ्री लेयर, ऑल वेदर राइडिंग जैकेट- 14000 रु
- समर मेश राइडिंग ट्राउजर- 6500 रु
- ऑल वेदर राइडिंग ट्राउजर- 9500 रु
- समर राइडिंग ग्लव्स- 2500 रु
- लेदर राइडिंग ग्लव्स- 3300 रु
- फुल फेस हेलमेट्स- 3700 रु
- ओपन फेस हेलमेट्स- 2700 रु
- लाइफस्टाइल लेदर जैकेट्स- 9900-10900 रु
- टीशर्ट्स- 700-1100 रु
- शर्ट्स- 2300-2500 रु
- शॉर्ट्स- 1500-1600 रु
- बॉटम्स (जीन्स/ट्राउजर्स)- 2400-2600 रु
रॉयल एनफील्ड में अपैरल बिजनेस हेड पुनीत सूद का कहना है कि कंपनी मोटरसाइक्लिंग को पसंद करने वाले हर किसी को प्योर मोटरसाइक्लिंग एक्सपीरियंस उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। यह रॉयल एनफील्ड की बाइक्स के आगे अपैरल और राइडिंग रेंज को सम्मिलित करती है। इसलिए महिला राइडर्स के लिए भी क्लोदिंग कलेक्शन डिजाइन करना और एक्सप्लोरेशन के उनके शौक को सपोर्ट करना रॉयल एनफील्ड के लिए एक नेचुरल स्टेप है। हमारे प्रोटेक्टिव व लाइफस्टाइल अपैरल सुरक्षा, आराम और स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। महिलाओं के लिए लॉन्च की गई रेंज में भी इसका ध्यान रखा गया है। वहीं उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि इससे महिलाओं के अनुभव को शानदार बनाया जाए। कंपनी बुलेट 350, क्लासिक 350 और हिमालयन जैसी मोटरसाइकिल के लिए जानी जाती है। यह आयशर मोटर्स की दोपहिया वाहन इकाई है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान