Retirement Planning: अगर आप भी रिटायरमेंट की योजना बना रहे हैं तो फिर आज की यह खबर आपके बहुत काम की हो सकती है। हर किसी व्यक्ति को बुढ़ापे में पैसे की आवश्यकता होती है। ऐसे में अगर आप सही प्लान करेंगे तो फिर आपको वक्त पर बेहतर पेंशन मिल सकेगी।
जो लोग नौकरी करते है उन लोगों को ईपीएफ के साथ ही कई सारे अन्य ऑप्शन में भी पैसे निवेश करना चाहिए। आज हम आपको बता रहे है कि रिटायरमेंट की प्लानिंग करते नौकरी पेशा लोगों को क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।
अपने पैसे को अलग-अलग फंडों में लगाना चाहिए
नौकरी करने वाले व्यक्ति कई बार ये सोचते है कि ईपीएफ में सेविंग तो हो ही रही है। फिर अगल से पैसे की बचत क्यों करना है लेकिन व्यक्ति की यह सोच गलत है। सभी लोग को पैसे को अलग-अलग जगह पर बचाकर रखना चाहिए।
नौकरी में लगते ही शुरू कर दे रिटायरमेंट की योजना
कई लोग 60 वर्ष की आयु में रिटायरमेंट की योजना बनाते हैं लेकिन आज के समय में इतना अधिक कम्पटीशन और प्रेशर है, जिस कारण से लोग 60 वर्ष तक कार्य नहीं कर पाते है, ऐसे में व्यक्ति को नौकरी में लगते ही रिटायरमेंट की योजना बनाना शुरू कर देना चाहिए।
करें रूपये की वैल्यू के मुताबिक प्लानिंग
कई बार लोग बचत तो करते है लेकिन बचत करते समय यह ध्यान नहीं देते है कि 25 वर्ष के बाद उस रूपये की वैल्यू क्या होगी। हर दिन देश में महंगाई बढ़ रही है। आज से लगभग 25 वर्ष पहले रूपये की वैल्यू जो थी वो आज नही है और न ही और न ही आगे आने वाले 25 वर्ष के बाद में वह वैल्यू होगी जो अभी है।
इसी वजह से हमें रिटायरमेंट की योजना बनाते वक्त 25 वर्ष आगे का प्लान करना चाहिए। कई बार ऐसा देखा जाता है कि व्यक्ति आज के हिसाब से योजना बनाता है और जब 25 वर्ष के बाद जब वह रिटायर होता है तो फिर उसको मिलने वाली पेंशन को राशि उसको काफी कम लगती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग