अगर आपका भी सेविंग अकाउंट बंद पड़ गया है, तो टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है. इस दोबारा शुरू किया जा सकता है. आज हम आपको बताएंगे की कैसे सेविंग अकाउंट को फिर से शुरू किया जा सकता है. आपको बस आर्टिकल में दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करना होगा.
बैंक ऐसे खातें को डोरमेंट खाता घोषित कर देती है. जिनमें लंबे समय से कोई लेन-देन नहीं होता है. देश की क्रेंदीय बैंक, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के दिशा-निर्देशों के अनुसार बैंक का ऐसे खातें को डोरमेंट घोषित कर देना चाहिए. ऐसे खाते जिन्हें बैंक द्वरा डोरमेंट घोषित किया जा चुका है. क्या इन खातों में से पैसे निकाले जा सकते है? इसके अलावा क्या इन खातों में जमा राशि पर ब्याज मिलता है. चलिए इन सवालों के जवाब भी जान लेते हैं.
क्या डोरमेंट खाते से निकाले जा सकते है पैसे ?
बैंक अक्सर ऐसे खाते को डोरमेंट घोषित कर देता है, जिनमें 10 सालों से कोई लेन-देन ना हुआ हो. अगर आप बचत खाता बंद होने के बाद भी पैसे निकलना चाहते हैं, तो ये संभव हो सकता है. इसके अलावा अगर ब्याज की बात की जाएं तो सेविंग अकाउंट के डोरमेंट होने के बाद भी आपकी जमा राशि पर ब्याज मिलता रहेगा. इसके अलावा अगर किसी व्यक्ति ने लंबे समय से फिक्सड डिपॉजिट से पैसे नहीं निकाले हैं, तो ऐसे केस में भी उसे पैसे मिलते रहेंगे.
सेविंग अकाउंट कैसे करें फिर से शुरू ?
अगर आपका सेविंग अकाउंट बंद पड़ गया है, तो इसे फिर से शुरू किया जा सकता है. आपको बस नीचे दिए गए
स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करना होगा,
स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
सबसे पहले कस्टमर को अपने बैंक में केवाईएसी दस्तावेजों के साथ जाना होगा.
इसके साथ ही आपको एक फॉर्मल रिक्वेस्ट लेटर अपने बैंक की संबंधित ब्रांच को देनी होगी,
जिसके बाद महज 3 दिन के अंदर बैंक आपका सेविंग अकाउंट फिर से शुरू कर देगा. लेकिन इसे पहले बैंक आपके द्वारा जमा किए गए दस्तावेजों की जांच करेंगा.
जैसे ही आपका खाता फिर से शुरू हो जाएगा, तो आपके पास एक मैसेज या फिर ईमेल दिया जाएगा.
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान