नई द‍िल्‍ली: रेनॉ इंडिया ने देश भर में अपने ग्राहकों के लिए वारंटी (एक्सटेंडड वारंटी पॉलिसी) पर छूट समेत कई घोषणाएं कीं। जी हां अगर आप रेनॉ की कार जैसे Duster, Triber या Kwid लेना चाहते हैं तो इसे जीरो अमाउंट पर ऑनलाइन बुक कराया जा सकता है। इसके लिए कंपनी खास पेशकश बुक ऑनलाइन पे लेटर लेकर आई है। बता दें कि कंपनी का यह ऑफर 30 अप्रैल 2020 तक है। रेनॉ के मुताबिक, ग्राहक घर बैठे-बैठे अपनी पसंदीदा रेनॉ कार ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। ऐसा जीरो अमाउंट पर किया जा सकता है।

Advertisement

जीरो अमाउंट पर बुकिंग करें कार

जी हां ग्राहक घर बैठे-बैठे ही अपना पसंदीदा मॉडल, वेरिएंट और कलर चुन सकते हैं। रेनॉ की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, ऑनलाइन कार बुक कराने के लिए ग्राहक के ​पास दो विकल्प हैं- पहला जीरो अमाउंट पर बुकिंग और दूसरा 5000 रुपये के अमाउंट के साथ बुकिंग। अगर ग्राहक जीरो बुकिंग अमाउंट का विकल्प चुनता है, तो उसे पसंदीदा रेनॉ कार, उसका वेरिएंट, रंग, राज्य व शहर के आधार पर डीलर चुनकर अपनी डिटेल्स सबमिट करनी होंगी। इसके बाद उसकी बुकिंग हो जाएगी।

बुकिंग पर 2000 रुपये तक का कैशबैक ऑफर

जानकारी दें कि वहीं अगर ग्राहक 5000 रुपये के अमाउंट के साथ बुकिंग का विकल्प चुनता है तो भी उसे कार सिलेक्ट करने से लेकर​ डिटेल्स भरने तक की पूरी प्रक्रिया करनी होगी। लेकिन इस विकल्प के साथ ग्राहक को 2000 रुपये तक का कैशबैक ऑफर भी मिल रहा है। रेनॉ कार को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर बुक योर रेनॉ सेगमेंट में जाकर बुक किया जा सकता है।

जान लें कैशबैक के लिए नियम व शर्तें
  • कैशबैक ऑफर जीरो बुकिंग अमाउंट विकल्प के साथ उपलब्ध नहीं है।
  • यह ऑफर डीलर्स की ओर से है।
  • कैशबैक पाने के लिए करेनॉ कार की बुकिंग माई रेनॉ ऐप या फिर रेनॉ इंडिया की वेबसाइट www.renault.co.in से करनी होगी।
  • कैशबैक ऑफर के साथ व्हीकल की डिलीवरी बुकिंग की तारीख से 60 दिन के अंदर होगी।
जान‍िए रेनॉ की इन 3 बेहतरीन कारों की कीमत और फीचर्स

रेनॉ Duster: रेनॉ ने भारत में अपनी एसयूवी Duster को हाल ही में BS6 कंम्पलाइंट कर लॉन्च कर दिया है। नई रेनो डस्टर BS6 की कीमतें 8.49 लाख रुपये से शुरू होकर 9.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम तय की गई हैं। BS6 पेट्रोल Duster को तीन वेरिएंट्स RXE, RXS और RXZ में लॉन्च किया गया है, जिसमें 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता का प्रयोग किया है, जो 105hp की पावर और 142Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।

रेनॉ Triber: रेनॉ की एमपीवी Triber क्विड के बाद कंपनी की दूसरी ‘मेड इन इंडिया' कार है। जो तीन सीट रॉ के साथ मार्केट में लोगों को खूब पसंद आ रही है। Triber की कीमत महज 4.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके सभी वैरिएंट में समान 1.0-लीटर का नेचुरली एस्पिरेटेड 3-सिलेंडर युक्त पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 72hp की पावर और 92nm का टार्क जेनरेट करता है।

रेनॉ Kwid: रेनॉ की बेस्ट सेलिंग कार की शुरआती कीमत 2.92 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तय की गई है। नई Kwid को कंपनी ने दो पेट्रोल वैरिएंट के साथ बाजार में पेश किया है। इसके एक वैरिएंट में 0.8 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन और दूसरे वैरिएंट में 1.0 लीटर की क्षमता वाले इंजन का प्रयोग किया है।