नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने अपने 149 रुपये वाले प्रीपेड प्लान बड़ा बदलाव किया है। रिलायंस जियो का यह प्रीपेड प्लान ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय है। रिलायंस जियो ने अपने 149 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को ऑल-इन-वन में बदल दिया है। अब यह रिचार्ज प्लान 222, 333 रुपये, 444 और 555 रुपये वाले ऑल-इन-वन प्लान जैसा हो गया है। इसके चलते इस प्लान में की जहां वैलिडिटी घटी है वहीं अब डेटा भी कम मिलेगा। वैसे अभी तक यह रिलायंस जियो का सबसे लोकप्रिय रिचार्ज प्लान था। इससे पहले रिलायंस जियो नॉन जियो नेटवर्क पर कॉल के लिए चार्ज लगा चुका है। यह चार्ज 6 पैसे प्रति मिनट है।
रिलायंस जियो के 149 रुपये वाले इस प्लान में पहले 28 दिन की वैलिडिटी मिल रही थी, लेकिन अब इसे घटाकर 24 दिन कर दिया गया है। अच्छी बात यह है कि रिलायंस जियो के इस प्रीपेड प्लान में अब यूजर्स को 300 नॉन जियो मिनट मिलेंगे। इन मिनट का इस्तेमाल अन्य नेटवर्क पर काल करने में किया जा सकेगा। जियो के ऑल इन वन रिचार्ज प्लान अपने प्रीपेड ग्राहकों को बंडल्ड नॉन-जियो वॉइस कॉलिंग का ऑफर देते हैं।
रिलायंस जियो ने हालांकि अपने 149 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली डेटा लिमिट में कोई कटौती नहीं की है। लेकिन, प्लान की वैलिडिटी कम होने के चलते ग्राहकों को पहले की तुलना में कम ओवरऑल डेटा मिलेगा। रोज 1.5 जीबी वाले इस प्लान में पहले कुल 42 जीबी डेटा मिल रहा था, लेकिन अब यह घटकर केवल 36 जीबी रह गया है। हालांकि इस प्लान में अनलिमिटेड जियो-टू-जियो वॉइस कॉलिंग, 300 नॉन-जियो मिनट, हर दिन 100 एसएमएस और रोज 1.5 जीबी डेटा की सुविधा मिलेगी। प्लान की वैलिडिटी केवल 24 दिन होगी।
रिलायंस जियो के 149 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में पहले अनलिमिटेड जियो-टू-जियो वॉइस कॉल्स, 28 दिन की वैलिडिटी, रोज 1.5 जीबी डेटा, रोज 100 एसएमएस मिल रहे थे। अक्टूबर 2019 से रिलायंस जियो दूसरे नेटवर्क पर की जाने वाली कॉल के लिए हर 1 मिनट के लिए 6 पैसे वसूल रहा है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान