नई दिल्ली: दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए खास ऑफर पेश किया है। इस ऑफर का नाम ग्रेस प्लान है। अब प्रीपेड प्लान खत्म होने के बाद भी रिलायंस जियो यूजर्स 24 घंटे तक अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा ले सकते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी अपने उन यूजर्स को ग्रेस प्लान ऑफर कर रही है जिनके प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी खत्म हो गई है।
यह ग्रेस पीरियड प्लान खत्म होने के 24 घंटे तक ही वैलिड रहता है। इस दौरान आपको जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती रहती है। बता दें कि कंपनी के इस ऑफर की जानकारी ओनली टेक ने अपनी वेबसाइट पर जारी की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रीपेड प्लान खत्म हो जाने के बाद ग्रेस प्लान खुद-ब-खुद ऐक्टिवेट हो जाता है। हालांकि इसकी वैलिडिटी सिर्फ 24 घंटों की ही रहती है। इसमें सिर्फ कॉलिंग की सुविधा मिलती है, इंटरनेट डेटा की नहीं।
दूसरी ओर बता दें कि फिलहाल जियो का यह प्लान सभी ग्राहकों को नहीं मिल रहा है। हो सकता है कंपनी अभी सिर्फ चुनिंदा ग्राहकों को ही इसकी सुविधा पहुंचा रही हो। रिलायंस जियो ने इसके बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा भी नहीं की है। बता दें कि रिलायंस जियो की यह सुविधा उन यूजर्स के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है जो कोरोना संकट के चलते लेगे लॉकडाउन के दौरान अपना जियो नंबर रिचार्ज नहीं करा पा रहे हैं।
पिछले हफ्ते ही में रिलायंस जियो ने 2399 रुपये का एक नया प्रीपेड प्लान भी लॉन्च किया था। इस नए प्लान की वैलिडिटी 365 दिन की है, जिसमें हर रोज 2 जीबी डेटा मिलता है। जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ अन्य नेटवर्क के लिए 12,000 नॉन-जियो मिनट्स मिलते हैं। रोज 100 एसएमएस और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इस नए लॉन्ग टर्म प्लान के साथ ही कंपनी ने 151 रुपये, 201 रुपये और 251 रुपये के वर्क फ्रॉम होम ऐड-ऑन प्लान्स को भी पेश किया था। इन प्लान्स में क्रमश: 30GB, 40GB और 50GB डेटा ग्राहकों को मिलेगा। इनकी कोई वैलिडिटी नहीं है। ये बेस प्लान की वैलिडिटी तक रहेंगे।
जियो के 2,121 रुपये का भी एक प्लान है जिसकी वैधता 336 दिनों की है और इसमें आपको हर रोज 1.5 जीबी डाटा के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा मिलेगी। वहीं जियो के 599 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है। एक बार रिचार्ज के बाद आपको तीन महीने तक पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। इस प्लान में आपको रोज 2 जीबी डेटा और जियो से जियो अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलता है। वहीं जियो से बाकी नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए आपको 3000 मुफ्त कॉलिंग मिनट और रोजाना 100 एसएमएस भी मिलेंगे। जियो के 555 रुपये वाले प्लान में आपको रोज 1.5 जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी भी 84 दिन की है। 555 रु के रिचार्ज पर जियो से जियो अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, जियो से बाकी नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए 3000 मुफ्त मिनट और रोजाना 100 एसएमएस मिलते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान