नई दिल्ली: कोरोना वायरस की महामारी को रोकने के लिए 21 दिन का लॉकडाउन लागू है। इस दौरान अधिकांश लोन अपने कारोबार और दफ्तर का काम घर से कर रहे हैं। ऐसे में सभी लोगों को एक अच्छे और किफायती प्लान की जरूरत है जो उन्हें पर्याप्त डेटा उपलब्ध कराए। फिलहाल रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। जियो के पास अपने ग्राहकों के लिए अलग-अलग प्राइस कैटिगरी के हिसाब से ढेरों प्लान हैं। बता दें कि रिलायंस जियो कई ऐसे प्लान ऑफर कर रही है, जिनमें आपको रोजाना 2जीबी का डेटा मिलेगा। जियो के तीन ऐसे प्रीपेड प्लान हैं जिसमें आपको 2जीबी प्रति दिन का डेटा मिलेगा- 599 रुपये, 444 रुपये 555 रुपये और 249 रुपये। इसके साथ ही कंपनी 251 रुपये का एक वर्क फ्रॉम होम प्लान भी लेकर आई है जिसमें आपको समान डेटा मिल रहा है।
251 रुपये का बेहतरीन प्लान
रिलायंस जियो ने वर्क फ्रॉम प्लान भी शुरू किया है जिसमें 51 दिन की वैलिडिटी के साथ रोजाना 2जीबी का डेटा मिल रहा है। हालांकि, जियो के इस वर्क फ्रॉम होम प्लान में कोई कॉलिंग या एसएमएस बेनेफिट मौजूद नहीं है। इसमें केवल प्रति दिन 2जीबी का डेटा ही मिलेगा।
249 रुपये का प्लान, मिलेगा 2जीबी डेटा
इसमें 28 दिन की वैलिडिटी के साथ रोजाना 2जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉल, जियो टू नॉन-जियो कॉलिंग के लिए 1,000 मिनट का एफयूपी मिलेंगे। इस प्लान में 100 एसएमएस का भी ऑफर है। इसके साथ प्लान में जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
444 रुपये के प्लान में 56 दिन के लिए 2जीबी
रोजाना 2जीबी डेटा वाले इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिन की है। इसके साथ जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉल के अलावा नॉन-जियो नेटवर्क पर फोन करने के लिए 2,000 मिनट का एफयूपी मिल रहा है। वहीं फ्री 100 एसएमएस के साथ जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
जियो का 555 रुपये के प्लान में 84 दिन के लिए 2जीबी
जियो के एक और प्लान में 2 जीबी डेटा हर दिन मिलता है। 555 रुपये वाले जियो पैक में 2 जीबी डेटा हर दिन, 100 एसएमएस हर दिन, जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल जैसी सुविधाएं हैं। लेकिन इस पैक की वैलिडिटी 84 दिन है। इसलिए अगर आप जियो यूजर हैं और आप एक ऐसा प्लान चाहते हैं जो लंबे समय तक चले तो 555 रुपये वाला यह प्लान बेस्ट है।
जियो के 599 रुपये वाले प्लान में 84 दिन तक 2जीबी
बता दें कि अगर आप 599 रु वाला प्लान रिचार्ज करवाते है तो जियो का यह प्लान 84 दिन की वैलिडिटी के साथ मिल रहा है। इस प्लान में 2जीबी डेटा प्रति दिन के अलावा जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉल का ऑफर मौजूद है। जियो के अलावा दूसरे नेटवर्क पर फोन करने के लिए 3,000 मिनट का एफयूपी मिलेगा। इसके साथ 100 एसएमएस और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
अगर वोडाफोन-आइडिया के प्लान की बात करें तो इनके पास 299 रुपये, 449 रुपये और 699 रुपये वाले प्लान उपलब्ध है। इसमें ग्राहकों के पास क्रमश: 28 दिन, 56 दिन और 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 2जीबी डेटा मिलता है। वहीं, एयरटेल के 28 दिनों की वैलिडिटी वाले 298 रुपये के प्लान, 56 रुपये की वैलिडिटी वाले 449 रुपये के प्लान और 84 दिनों की वैधता वाले 698 रुपये वाले प्रीपेड प्लान्स में यूजर्स को 2जीबी डेटा मिलता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान