नई दिल्ली: दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए नया ऑफर लाया है। इस प्लान का नाम 4X बेनेफिट है। जियो ग्राहक को इस ऑफर के तहत 249 रुपये और इससे ऊपर के प्री-पेड प्लान को रिचार्ज कराने पर रिलायंस डिजिटल,आजियो, ट्रैंड और ट्रैंड फुटवियर की तरफ से एक वैल्यू के डिस्काउंट वाउचर्स मिलेंगे। यूजर्स इन वाउचर्स का इस्तेमाल चारों कंपनियों के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर पर इलेक्ट्रॉनिक से लेकर फुटवियर तक की खरीदारी करने के दौरान कर पाएंगे। Jio Recharge प्रीपेड प्लान्स लिस्ट, मिल रहा 2 GB से 350 GB डेटा ये भी पढ़ें
बता दें कि जियो का यह ऑफर एक जून से 30 जून के बीच एक्टिव रहेगा। जियो ने अपने खास ऑफर के लिए रिलायंस डिजिटल, AJIO, ट्रैंड और ट्रैंड फुटवियर के साथ साझेदारी की है। जियो का यह ऑफर मौजूदा और नए उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है। यूजर्स को ये डिस्काउंट वाउचर्स माय जियो एप के कूपन सेक्शन में मिलेंगे। रिलायंस जियो का 249 रुपये वाला प्लान में यूजर्स को रोजाना 2 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही कंपनी यूजर्स को अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1,000 एफयूपी मिनट देगी। हालांकि, यूजर्स जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे। इसके अलावा इस प्लान में जियो प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन भी दी जाएगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 28 दिनों की है।
यह ऑफर जियो के नए कस्टमर्स के साथ साथ पुराने कस्टमर्स के लिए भी है। पुराने कस्टमर्स को भी प्लान का फायदा उठाने के लिए उचित रिचार्ज करना होगा। अगर उनके पास पहले से भी कोई रिचार्ज प्लान है तो भी अतिरिक्त रिचार्ज करके वे इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। नया रिचार्ज अडवांस्ड रिचार्ज की तरह काम करेगा और मौजूदा रिचार्ज खत्म होने पर खुद ब खुद ऐक्टिवेट हो जाएगा।
दूसरी ओर जियो के 399 रु वाले प्लान के बारे में बता दें कि यूजर्स को इस प्लान में रोजाना 1.5 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही कंपनी यूजर्स को अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 2,000 एफयूपी मिनट देगी। हालांकि, यूजर्स जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे। इसके अलावा इस प्लान में जियो प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन भी दी जाएगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 56 दिनों की है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान