नई दिल्ली: आधार कार्ड आज के समय में बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से है। ऐसे में आधार से जुड़ी कई सवाल भी होते है। अगर आपको भी आधार कार्ड से जुड़ी कोई दिक्कत है या फिर किसी सवाल का जवाब या जानकारी चाहिए तो यह तुरंत मिलेगा। आधार जारी करने वाली और इससे जुड़ी सर्विसेज की देखरेख करने वाली अथॉरिटी यूआईडीएआई की वेबसाइट पर 'आस्क आधार' चैटबोट विकल्प उपलब्ध है। यूआईडीएआई का दावा है कि इस पर यूजर को आधार से जुड़ी किसी भी क्वेरी का तुरंत जवाब मिलेगा। Jio Phone 2: ऑफर में 141 रुपये में लेने का मौका ये भी पढ़ें
जानिए क्या है आस्क आधार चैटबोट?
दरअसल चैटबोट एक सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन है, जो चैट इंटरफेस की तरह काम करता है। यह आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस की मदद से सवालों के जवाब देता है। ये जवाब क्विक और ऑटोमेटेड होते हैं।
यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाने पर दाहिनी यानी राइट साइड में नीचे की ओर ‘आस्क आधार' के नाम से एक आइकन शो होता है। इस पर क्लिक करने पर इनपुट फील्ड खुलता है, जिसमें आप अपनी क्वेरी डाल सकते हैं। बता दें कि एक बार में अधिकतम 150 शब्द ही टाइप किए जा सकते हैं। इसके बाद ‘सेंड' पर क्लिक करना होगा।
इस सुविधा का लाभ डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों पर लिया जा सकता है। मोबाइल पर भी आपको यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाना होगा। आधार चैटबोट हिंदी और अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध है। यहां भाषा आइकन भी हैं, जिन पर क्लिक कर यूजर किसी भी वक्त भाषा बदल सकता है।
आधार चैटबोट पर पिन कोड के जरिए पास का आधार इनरॉलमेंट सेंटर जाना जा सकता है, इनरॉलमेंट आईडी डालकर आधार इनरॉलमेंट या अपडेट का स्टेटस जाना जा सकता है। चैटबोट कुछ टॉपिक्स से जुड़ी वीडियो देखने का फीचर भी उपलब्ध कराता है। यहां डायनैमिक बटन भी उपलब्ध होते हैं, जिनकी मदद से यूजर को पूरा सवाल न डालकर केवल उस बटन पर क्लिक करना होता है। ये बटन क्वेरी और जवाब के आधार पर बदलते रहते हैं।
आधार चैटबोट पर हर जवाब के बाद ‘थंब्स अप/थंब्स डाउन' का आइकन आता है। इन पर क्लिक कर यूजर अपना फीडबैक दे सकते हैं कि उन्हें यह सर्विस कैसी लगी। इस फीडबैक का यूआईडीएआई की टीम वक्त-वक्त पर विश्लेषण करेगी। वहीं आप चाहें तो यूआईडीएआई की वेबसाइट पर ‘फ्रीक्वेंटली आस्क्ड क्वेश्चन'में जाकर भी अपनी क्वेरी का जवाब ढूंढ सकते हैं। यहां पहले से कई सवालों के जवाब मौजूद हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं। यहां ‘आधार ऑनलाइन सर्विसेज', योर आधार', ‘नामांकन और अपडेट', ‘प्रमाणीकरण', ‘प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी), जैसी कई कैटेगरी हैं और उनके तहत विभिन्न चीजों को लेकर कई तरह के सवाल और जानकारी है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान