PPF Benefits: पब्लिक प्रोविडेंट फंड को पीपीएफ भी कहा जाता है. हर कोई इसे अपने पोर्टफोलियो में शामिल करना चाहते हैं. क्योंकि पीपीएफ में कई ऐसे फायदे मिलते हैं, जो आपको किसी और स्कीम में नहीं मिलेगे. अगर आप निवेश के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म ढूंढ रहे हैं, तो पीपीएफ का विकल्प बेहतर विकल्प हो सकता है. चलिए इसके फायदों के बारे में जानते हैं.

Advertisement

पब्लिक प्रोविडेंट फंड निवेशकों की पहली पसंद बन गई है. हर कोई आज पीपीएफ में निवेश करना चाहता है. पीपीएफ के तमाम फीसर इस भरोसेमंद बनाते हैं.

Advertisement

इनकम टैक्स का मिलता है बेनिफिट

पीपीएफ मिलने वाली टैक्स बेनिफिट इसे अन्य स्कीम से खास बनाते हैं. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक पीपीएफ को ईईई कैटेगरी स्कीम में रखा गया है. इस स्कीम में अन्य स्कीम की तरह आप सेक्शन 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये तक टैक्स में छूट पा सकते हैं.

इसके अलावा जो भी पैसा आप पीपीएफ में कमाते हैं, फिर चाहे वो मैच्योरिटी हो या ब्याज, इन दोनों में ही कोई टैक्स नहीं लगता. सरल शब्दों में कहा जाए तो पीपीएफ के तहत मिलने वाली राशि में कोई भी टैक्स नहीं देना पड़ता.

Advertisement

लॉन्ग टर्म निवेश के लिए बेहतर विकल्प

पीपीएफ स्कीम में आपको सालाना 7.1 फीसदी का ब्याज मिल जाता है. इसके अलावा आप पीपीएफ के तहत आप हर साल 1.5 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं. इसके अलावा पीपीएफ का मैच्योर टाइम 15 साल का होता है. इसलिए अगर कोई लंबे समय के लिए पैसा निवेश करना चाहता है, तो पीपीएफ एक बेहतर विकल्प हो सकता है. वहीं आप इस स्कीम के तहत लंबे समय के लिए पैसा जमा करके अच्छा खासा रिटर्न पा सकते हैं.

Advertisement

ऐसे बड़ा सकते है फंड

इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक पीपीएफ की मैच्योर टाइमिंग 15 साल होती है. लेकिन इस स्कीम में आपको एक्सटेंशन की सुविधा मिलती है. दूसरे शब्दों में कहा जाए तो पीपीएफ में आप हर पांच साल बाद स्कीम को एक्सटेंट कर सकते हैं. दूसरे शब्दों में कहे तो आप हर 5 साल बाद स्कीम की सीमा बढ़ा देते हैं.

Advertisement

अगर कोई व्यक्ति इस स्कीम को 5 साल बाद नहीं बढ़ाता और ना ही स्कीम से अपने पैसा निकलता, तो भी उसके पैसे में ब्याज मिलता रहता है.

केंद्र सरकार करता है रेगुलेट

पीपीएफ स्कीम को सीधा केंद्र सरकार रेगुलेट करता है. इसलिए इस स्कीम में लोगों को ज्यादा से ज्यादा भरोसा है. इसके अलावा ना ही लोगों को पीपीएफ में इतने लंबे समय तक पैसे रखने में कोई दिक्कत होती है. पीपीएफ को निवेश के लिए सुरक्षित माना जाता है.

Advertisement

पीपीएफ में कोई भी निवेश कर सकता है. वहीं अगर अन्य योजना की बात करेंजैसे सुकन्या समृद्धि योजना और सीनियर सिटीजन स्कीम एक स्पेशल वर्ग लोगों के लिए है.

पीपीएफ में मिलता है कम्पाउंडिंग ब्याज का फायदा

इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक पीपीएफ में निवेशकों को कंपाउंडिंग इंटरेस्ट का फायदा मिल जाता है. जिसका मतलब ये हुआ कि पीपीएफ में आपको जमा राशि के साथ साथ ब्याज पर भी ब्याज मिल जाता है. ऐसे में आपको ज्यादा से ज्यादा बेनिफिट मिलता है.