नई दिल्ली: आपको आए दिन ऐसी खबरें सुनने को मिलती ही रहती होंगी कि किसी के खाते से अनाधिकृत लेन-देन हो गया। यानी उनके खाते से साइबर क्राइम के जरिए पैसे चोरी कर लिए जाते हैं। ऐसे में लोग बेहद डर जाते हैं, लेकिन अब आपको डरने की जरूरत नहीं है। SBI ग्राहक अलर्ट : फर्जी Loan ऑफर के नाम पर खाली हो रहे बैंक खाते ये भी पढ़ें
पिछले कुछ सालों में इंटरनेट बैंकिंग ने आम लोगों की जिंदगी को आसान बना दिया है। अब कोई भी घर बैठे ही अपने बैंकिंग से जुड़े काम को निपटा लेता है। इसके लिए उन्हें बैंक जाकर लंबी लाइनों में घंटों समय बर्बाद नहीं करना पड़ता। हालांकि, इन सहूलियतों के साथ ही बैंक ग्राहक के तौर पर आपको सावधान रहना चाहिए। आज के समय में ऑनलाइन बैंकिंग को लेकर कई समस्याएं भी तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में एक ग्राहक के तौर पर आपके लिए जरूरी है कि आप सतर्क और सावधान रहें, नहीं तो मिनटों में आपकी मेहनत की कमाई पर कोई हाथ साफ कर सकता है।
देश में डिजिटल लेन-देन के बीच ऑनलाइन फ्रॉड के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि ऐसे फ्रॉड्स से बचाव के लिए कई नियम बनाए गए हैं। इसके बावजूद बैंक से निकले पैसे वापस पाना मुश्किल ही है। लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। अब आप ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए भी बीमा करा सकते हैं। जी हां, साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए एक नया इंश्योरेंस आ गया है। भारत की प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट और प्राइवेट सेक्टर की जनरल इंश्योरेंस कंपनी बजाज आलियांज मिलकर डिजिटल सुरक्षा ग्रुप इंश्योरेंस सर्विस शुरू करने जा रहे हैं। डिजिटल सुरक्षा समूह बीमा लोगों को साइबर हमले, फिशिंग, स्पूफिंग और सिम-जैकिंग से होने वाले नुकसान की भरपाई करता है। इस इंश्योरेंस को कम से कम एक साल के लिए चुन सकते हैं। डिजिटल सुरक्षा समूह बीमा के लिए प्रीमियम 183 रुपये से लेकर 50,000 रुपये सालाना तक है।
बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ ने बताया कि साइबर हमलों का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यह एक ऐसा खतरा है जिसमें आपका पैसा, प्रतिष्ठा और व्यक्तिगत जानकारी दांव पर लगी होती है। वहीं उन्होंने ये भी बताया कि फ्लिपकार्ट के प्लेटफॉर्म पर पेश किए गए इस डिजिटल सुरक्षा ग्रुप इंश्योरेंस से 50 पैसे रोजाना से भी कम पर आप ऑनलाइन धोखा के जोखिम से खुद की रक्षा कर सकते हैं। इस इंश्योरेंस को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।
यह बीमा ऑनलाइन खरीदारी करते समय तमाम तरह के साइबर खतरों के खिलाफ कवरेज प्रदान करेगा और आपको टेंशन फ्री करेगा। वहीं
फ्लिपकार्ट के प्रमुख ने कहा कि फ्लिपकार्ट पर ऑनलाइन खरीदारी को सुरक्षित बनाने और ग्राहकों को डिजिटल रूप से लेन-देन करने के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने की कोशिश में यह एक नया प्रयोग है। उन्होंने कहा कि बजाज आलियांज के साथ साझेदारी में साइबर बीमा शुरू करना इस दिशा में एक कदम है। त्योहारों का मौसम नजदीक आने के साथ हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि ग्राहकों का ऑनलाइन खरीदारी का अनुभव किसी भी डिजिटल माध्यम से बिना तनाव और आशंका वाला हो।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान