PPF Maturity Option : वैसे तो आज के समय में निवेश के बहुत सारे ऑप्शन मौजूद हैं। पर आज भी लोग पोस्ट ऑफिस की स्कीमों में निवेश करना पसंद करते हैं। पोस्ट ऑफिस के पास बहुत सारी छोटी बचत योजनाएं हैं। इन्हीं में से एक है पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ)। पीपीएफ की मैच्योरिटी अवधि 15 सालों की होती है। जब इसकी मैच्योरिटी अवधि आती है तो निवेशकों के पास 3 ऑप्शन होते हैं। हम आपको यहां इन्हीं ऑप्शनों के बारे में बताएंगे। इससे आपको ये पता लगेगा कि कौन सा निवेश ऑप्शन सबसे बेहतर है।
पहला सवाल यह है कि आखिर लोग पीपीएफ में निवेश करना क्यों पसंद करते हैं? इसका जवाब यह है कि पीपीएफ में जोखिम नहीं होता। इस पर सरकारी गारंटी भी मिलती है। इस पर फिक्स रिटर्न मिलता है। तीसरा फायदा यह है कि आप छोटी-छोटी राशि निवेश करके लंबी अवधि में मोटा फंड तैयार कर सकते हैं। इस लिहाज से पीपीएफ निवेश के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
टैक्स बेनेफिट भी मिलेगा
पीपीएफ में निवेश पर निवेशकों को इनकम टैक्स पर छूट का भी फायदा मिलता है। धारा 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये तक की निवेश राशि पर टैक्स छूट मिलती है। वहीं ये स्कीम आपको सालाना 7.1 फीसदी रिटर्न दिलाएगी, वो भी कंपाउंडिंग के साथ। आप इस स्कीम में लगातार 15 साल तक निवेश करने पर अच्छा खासा पैसा जमा हो जाएगा।
पीपीएफ खाता 15 साल पर मैच्योर हो जाता है। 15 साल की अवधि पर पीपीएफ निवेशकों को तीन विकल्प दिए जाते हैं। पहला ऑप्शन है पीपीएफ मैच्योरिटी पर आप ब्याज रिटर्न सहित पूरा पैसा निकाल सकते हैं। मैच्योरिटी पर आपका सारा पैसा टैक्स फ्री होता है।
कैसे निकालें सारा पैसा
यदि आप मैच्योरिटी पर सारा पैसा निकालना चाहते हैं तो आपको पोस्ट ऑफिस में जाकर एक फॉर्म भरना होगा। वहां आपसे आपकी एक आईडी ली जाएगी। फिर आपको आपका सारा पैसा दे दिया जाएगा।
वहीं दूसरा ऑप्शन है कि मैच्योरिटी पर आप अपने पीपीएफ खाते को और 5 साल के लिए आगे बढ़ा सकते हैं। फिर 5 साल तक निवेश जारी रख सकते हैं। 5 साल तक अपने निवेश को बढ़ाने की सुविधा भी फायदेमंद हैं। इससे आपका फंड बढ़ेगा। यदि आप निवेश की अवधि को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए आवेदन करना होगा। आपकी निवेश अवधि 5 साल बढ़ जाएगी। उस दौरान आप जब चाहें तब पैसे निकाल सकते हैं।
मैच्योरिटी के बाद आप बिना नया पैसा जमा किए भी पीपीएफ खाते को चला सकते हैं। आपके फंड पर ब्याज मिलता रहेगा। आपका पीपीएफ खाता डीएक्टिवेट नहीं होगा। उस स्थिति में पैसे न निकालने और डिपॉजिट करने पर किसी तरह का कोई जुर्माना नहीं लगेगा।
बच्चे को बनाएं करोड़पति
अगर आप 2 साल के बच्चे के लिए पीपीएफ अकाउंट खुलवाएं और उसके 19 साल का होने तक यानी 17 सालों तक हर साल 1.5 लाख रु का निवेश करें तो इन 17 सालों में आप 25.5 लाख रु निवेश करेंगे। इस निवेश से आपके बच्चे को 19 साल का होने पर 54.3 लाख रुपए की रकम मिलेगी। अगर आप महीने का 25000 रुपए जमा करते हैं तो आपके बच्चे के 19 साल तक होने पर 1.1 करोड़ रुपए की रकम मिलेगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग