How to create a fund of Rs 1 crore from PPF: पीपीएफ यानी सार्वजनिक भविष्य निधि खाता एक अनोखी बचत योजना है। इसमें निवेश करने पर जहां पैसों की सुरक्षा की गारंटी भारत सरकार देती है, वहीं इनकम टैक्स बचत का लाभ भी मिलता है। इसके अलावा आप आसानी से इस स्कीम से 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार कर सकते हैं। आइये जानते हैं कि इस दिवाली पर कैसे 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार करने के लिए निवेश शुरू किया जाए।
आइये जानते हैं सबसे पहले पीपीएफ यानी सार्वजनिक भविष्य निधि खाते की खूबियां
- खाता बैंक या पोस्ट ऑफिस में खोला जा सकता है
- 80सी के तहत जमा पैसों पर इनकम टैक्स की छूट
- पीपीएफ में मिलने वाला पूरा ब्याज आयकर मुक्त
- पीपीएफ खाता न्यूनतम 15 साल के लिए खुलता है
- इसके बाद इसे 5-5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है
- इस वक्त पीपीएफ पर 7.1 फीसदी ब्याज मिल रहा
- पीपीएफ ब्याज की समीक्षा हर 3 माह पर होती है
- पीपीएफ अकेले या संयुक्त नाम से खोल सकते हैं
- बैंक से पोस्ट ऑफिस या पोस्ट ऑफिस से बैंक में ट्रांसफर की सुविधा
जानिए पीपीएफ से कैसे तैयार होगा 1 करोड़ रुपये का फंड
पीपीएफ में हर साल अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक जमा किया जा सकता है। इसे एक बार में या एक से अधिक बार में जमा किया जा सकता है। पीपीएफ खाता न्यूनतम खाता 15 साल के लिए खलता है। ऐसे में अगर 15 साल तक हर साल 1.5 लाख रुपये जमा किया जाए 40.68 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। यह पूरा टैक्स फ्री भी होगा।
आप अगर इस पैसे को पीपीएफ से न निकालें तो इस खाते को 5 साल के लिए और बढ़ा सकते हैं। ऐसे में अगर अगले 5 साल तक हर साल 1.5 लाख रुपये रुपये जमा किया जाए तो तैयार हो जाएगा 66.58 लाख रुपये का फंड। यहां पर आपका जमा पैसा होगा 30 लाख रुपये और ब्याज में मिला पैसा होगा 36.58 लाख रुपये। यहां भी ध्यान रखें कि यह पूरा पैसा टैक्स फ्री होगा।
वहीं अगर इस फंड को 1 करोड़ रुपये बनाना है तो आपको अपना पीपीएफ खाता 5 साल के लिए और बढ़ाना होगा। यानी 20 साल के बाद इसे 5 साल के लिए बढ़ाना होगा। ऐसे करने पर आप हर साल 1.5 लाख रुपये रुपये जमा करेंगे। इस प्रकार से 25 साल में पीपीएफ में कुल मिलाकर तैयार हो जाएगा 1.03 करोड़ रुपये का फंड। यहां पर आपका जमा पैसा होगा 37.50 रुपये। इस जमा पर ब्याज के रूप में मिलेगा 65.58 लाख रुपये। इस प्रकार से 25 साल में टैक्स फ्री 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड तैयार हो जाएगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान