नई दिल्ली, सितंबर 12। ऐसे अनिश्चित समय में हर कोई ज्यादा से ज्यादा पैसा बचाना चाहता है, हम आपको यहां एक बचत ऐसी योजना की जानकारी देंगे, जिसमें आप केवल 1000 रुपये प्रति माह के निवेश के बदले में 12 लाख रुपये से अधिक हासिल कर सकते हैं। ये है पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ)। पीपीएफ एक ऐसी योजना है जिस पर आपको गारंटीड रिटर्न मिलेगा। इसकी शुरुआत 1968 में राष्ट्रीय बचत संगठन ने एक छोटी बचत के रूप में की थी। यदि निवेश अवधि ठीक से चुना जाए तो आप लंबी अवधि में पीपीएफ से बहुत अच्छा रिटर्न कमा सकते हैं।
पब्लिक प्रोविडेंट फंड में इस समय 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर की जाती है। नियमों के अनुसार पीपीएफ खाते में हर साल कम से कम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये प्रति वर्ष जमा किए जा सकते हैं। पीपीएफ खाते की मैच्योरिटी अवधि 15 साल की होती है, जिसके बाद आप या तो अपना सारा पैसा निकाल सकते हैं या पीपीएफ खाते को प्रत्येक 5 साल के ब्लॉक के लिए और बढ़ा सकते हैं।
यदि आप हर महीने 1000 रु जमा करते हैं तो 15 साल में आपकी निवेश राशि होगी 1.80 लाख रु। इस पर ब्याज मिलेगा 1.45 लाख रु। इस तरह आपको मैच्योरिटी पर मिलेंगे कुल 3.25 लाख रु। अब यदि आप और 5 साल के लिए पीपीएफ खाते की अवधि बढ़वा कर हर महीने 1000 रु का निवेश जारी रखें तो आपकी निवेश राशि हो जाएगी 2.40 लाख रु। इस पर ब्याज होगा 2.92 लाख रु। इस तरह मैच्योरिटी पर मिलेंगे 5.32 लाख रु।
अब यदि आप इस तरह तीन बार 5-5 साल के लिए पीपीएफ खाते की अवधि बढ़वाएं तो कुल 30 साल तक निवेश करना होगा। 30 सालों तक हर महीने 1000 रु जमा करते हैं तो आपकी निवेश राशि होगी 3.60 लाख रु। इस पर ब्याज मिलेगा 8.76 लाख रु। इस तरह आपको मैच्योरिटी पर मिलेंगे कुल 12.36 लाख रु।
पीपीएफ निवेश 100 प्रतिशत रिस्क-फ्री है क्योंकि इस पर भारत सरकार की गारंटी होती है। ये शेयर बाजार से भी लिंक नहीं है। यदि आपका पीपीएफ खाता किसी बैंक में हो और वो बैंक डिफॉल्ट हो जाए तो इस मामले में आपका पीपीएफ बैलेंस 100 प्रतिशत सुरक्षित रहेगा। क्योंकि बैंक खाताधारकों को भारत सरकार द्वारा 5 लाख रु की राशि पर बीमा मिलता है। मगर यह नियम पीपीएफ पर लागू नहीं होता।
किसी इमरजेंसी के मामले में, पीपीएफ खाताधारक प्रति वर्ष मात्र 1 प्रतिशत ब्याज दर पर लोन प्राप्त कर सकता है। हालांकि, यह लोन पीपीएफ पर खाता खोलने के तीसरे से छठे साल तक ही मिल सकता है। पीपीएफ खाता खोलने के छह साल बाद, कोई भी पीपीएफ बैलेंस से आंशिक निकासी के लिए भी पात्र हो जाता है। कोई एक वित्तीय वर्ष में अपने पीपीएफ खाते में 12 बार पैसा जमा कर सकता है। आप अपने पीपीएफ खाते में मासिक मोड जैसे एसआईपी में भी पैसा जमा कर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान