नई द‍िल्‍ली, मार्च 12। अगर आपका भी विदेश जाने का प्लान है और आपके पास पासपोर्ट नहीं है तो अब आपको पासपोर्ट बनवाने के लिए बिल्कुल भी परेशान नहीं होना पड़ेगा। पोस्ट ऑफिस ने आपके लिए एक खास सुविधा शुरू की है, जिसके जरिए आप आसानी से पासपोर्ट बनवा सकते हैं। जी हां अब आप पोस्ट ऑफिस से ही पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते है। Post Office : रोज 50 रु की बचत से मिल सकते हैं 35 लाख रु, जान‍िए स्कीम का नाम

Advertisement

पोस्ट ऑफिस से कैसे बना सकेंगे पासपोर्ट
पासपोर्ट बनवाने के लिये लोगों को पासपोर्ट सर्विस सेंटर जाना होता है, हालांकि अब वो पासपोर्ट सर्विस सेंटर की जगह पासपोर्ट आवेदन की सारी सेवाएं पोस्ट ऑफिस के कॉमन सर्विस सेंटर से भी पा सकते हैं। इंडिया पोस्ट ने कहा है कि अब अपने नजदीकी डाकघर के सीएससी काउंटर पर पासपोर्ट के लिये पंजीकरण और आवेदन करना सरल हो गया है। अधिक जानकारी के लिये नजदीकी डाकघर पर जायें। डाक विभाग के मुताबिक ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को पासपोर्ट मुहैया कराने के लिये विभाग और विदेश मंत्रालय पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने पर सहमत हुए हैं। फिलहाल देश भर में 424 पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र काम कर रहे हैं।

Advertisement

पासपोर्ट के लि‍ए ऑनलाइन भी कर सकते हैं आवेदन

स्टेप 1: पासपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट यानि passportindia.gov.in. पर लॉग इन करें।

स्टेप 2: पहले से यूजर हैं तो आप पुराने लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन कर सकते हैं। लेकिन, यदि आप पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको रजिस्ट्रेशन करने और एक नया खाता बनाना होगा।

स्टेप 3: होम पेज पर, ‘New User' टैब के तहत 'Register Now' पर क्लिक करें।

स्टेप 4: इसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड डालें, सत्यापन के लिए कैप्चा कोड दर्ज करें और 'रजिस्टर' पर क्लिक करें।

स्टेप 5: रजिस्टर्ड लॉगिन आईडी के साथ पासपोर्ट सेवा ऑनलाइन पोर्टल पर लॉगिन करें।

स्टेप 6: लॉगिन के बाद दिए गए विकल्पों में से चुनें और 'ताजा पासपोर्ट/पासपोर्ट पुन: जारी' लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 7: आवेदन पत्र में ध्यान से जरूरी डिटेल भरें और सबमिट करने के लिए 'अपलोड ई-फॉर्म' लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 8: इसके बाद 'सेव गए/सबमिट किए गए आवेदन देखें' स्क्रीन पर, अपॉइंटमेंट शेड्यूल करने के लिए 'पे एंड शेड्यूल अपॉइंटमेंट' लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 9: अंत में आवेदन रसीद का प्रिंटआउट लेने के लिए 'आवेदन रसीद प्रिंट करें' लिंक पर क्लिक करें।

रसीद में आवेदन रेफरेंस संख्या या नियुक्ति संख्या होती है जिसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जाना चाहिए।

जानिए कौन से कागजात होते हैं जरूरी
  • पहचान प्रमाण जैसे आधार कार्ड, चुनाव मतदाता पहचान पत्र, या कोई वैध फोटो पहचान पत्र।
  • उम्र का प्रमाण, जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र, आदि।
  • ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड।
  • पते का प्रमाण जैसे बिजली बिल, पानी का बिल, गैस कनेक्शन, मोबाइल बिल।
  • बैंक खाता चलाने की फोटो पासबुक।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में लगेगा समय

आपकी तरफ से सभी डॉक्यूमेंट्स जमा करने के बाद फिर पोस्ट ऑफिस में इनका वेरिफिकेशन किया जाएगा। अगर सब कुछ सही हुआ तो प्रोसेस आगे बढ़ेगी। इस दौरान आवेदक के फिंगर प्रिंट और रेटीना स्कैन किया जाएगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद पूरी प्रोसेस में 15 दिन का समय लगेगा। इसके बाद आपको पासपोर्ट मिल जाएगा।