नयी दिल्ली। पहले नियम चलता था कि कमाई में से खर्च करने के बाद जो बचत हो उसे संभाल के रखो। मगर समय के साथ बचत की परिभाषा बदल गई है। अब एक्सपर्ट्स कहते हैं कि कमाई में से पहले बचत करो और जो बचे उसी से गुजारा करो। फिर चाहे आपको अपनी इच्छाओं को कुछ समय के लिए दबा कर ही क्यों न रखना पड़े। मगर एक्सपर्ट्स इस बचत को अपने घर की गुल्लक में रखने को नहीं कहते, बल्कि इसे निवेश करने को कहते हैं ताकि पैसे से पैसा कमाया जा सके। आप हर महीने छोटी बचत ही करें मगर पैसा जरूर बचाएं और उसे निवेश भी करें। पोस्ट ऑफिस की योजनाएं छोटी बचत के लिए एक दम बेस्ट हैं। इनसे आप मासिक कमाई का जरिया भी बना सकते हैं। यदि पति-पत्नी मिल कर निवेश करें तो हर साल 59 हजार रु तक की कमाई हो सकती है। आइए जानते हैं कैसे।
निवेश के लिए पोस्ट ऑफिस बहुत अच्छी जगह है। यहां आपका पैासा सुरक्षित रहता है। अगर आप तरीके और अक्लमंदी से निवेश करें तो आपको काफी फायदा हो सकता है। पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (पीओएमआईएस) कमाई के लिए अच्छा ऑप्शन है। इस योजना में जॉइंट अकाउंट खुलवाया जा सकता है। इससे फायदा भी डबल हो जाएगा। अब जानते हैं इसका तरीका।
आपको अपनी पति/पत्नी के साथ पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में जॉइंट अकाउंट खुलवाना होगा। असल में आप इस योजना के सिंगल अकाउंट में न्यूनतम 1,000 रुपये और अधिकतम 4.5 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है। मगर यदि खाता जॉइंट हो तो अधिकतम निवेश राशि 9 लाख रु हो जाती है। वैसे अगर आप चाहें तो 2 से अधिक व्यक्ति भी ये खाता खुलवा सकते हैं। मैच्योरिटी पर सभी को बराबर पैसा बांटा जाता है।
मालूम हो कि पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं के लिए अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस हिसाब से मासिक इनकम खाता योजना पर पहले की तरह 6.6 फीसदी ब्याज मिलला रहेगा। योजना के तहत रिटर्न सालाना आधार पर तय किया जाता है। अब यदि 9 लाख रु के निवेश पर 6.6 फीसदी ब्याज देखें तो ये 59,400 रु बैठता है। यहां 9 लाख रु पति-पत्नी के जॉइंट अकाउंट में करने होंगे। इस लिहाज से दोनों मिल कर साल में बैठे-बिठाए 59,400 रु कमा सकते हैं।
अगर आप मंथली इनकम स्कीम खाता खुलवाना चाहते हैं तो आपको पोस्ट ऑफिस की ब्रांच जाना होगा। देश भर में कई जगह इंडिया पोस्ट की शाखाएं मौजूद हैं। आपको आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस में से किसी एक की फोटो कॉपी देनी होगी। आपको अपने एड्रेस प्रूफ भी देना होगा। इसके अलावा 2 पासपोर्ट साइज के फोटोग्राफ देने होंगे।
बचत जमा पर 4 फीसदी, 1 वर्षीय टाइम डिपॉजिट पर 5.5 फीसदी, 2 वर्षीय टाइम डिपॉजिट पर 5.5 फीसदी, 3 वर्षीय टाइम डिपॉजिट पर 5.5 फीसदी, 5 वर्षीय टाइम डिपॉजिट पर 6.7 फीसदी, 5 वर्षीय रेकरिंग डिपॉजिट पर 5.8 फीसदी, 5 वर्षीय सीनियर सिटिजेन सेविंग स्कीम पर 7.4 फीसदी, 5 वर्षीय मासिक आय खाता पर 6.6 फीसदी, 5 वर्षीय नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट पर 6.8 फीसदी, पीपीएफ पर 7.1 फीसदी, किसान विकास पत्र पर 6.9 फीसदी (124 महीनो में मैच्योर होगा) और सुकन्या समृद्धि योजना पर 7.6 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?